Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 4 जवान शहीद

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Nov 22, 2023 | 05:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

राजौरी: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो कैप्टन सहित चार जवान शहीद हो गये हैं। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह शुरू हुई थी। इस बीच पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके से 2 आतंकियों को हथियारों और गोला बारूद के गिरफ्तार किया है। 

पुलिसने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है। उसने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

JKCA Scam Case में फारूक अब्दुल्ला को मिली राहत, CJM श्रीनगर ने गैर-जमानती वारंट वापस लिया

कल हुआ जानलेवा हमला…आज जारी हो गया गैर जमानती वारंट! क्यों मुसीबत में फंसते जा रहे हैं फारूख अब्दुल्ला?

‘अगर हमलावर को निशाना बनाना हो तो…’ हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सामने आई पूरी कहानी

‘क्या सरकार फारूक को मारना चाहती है?’ संसद में खड़गे के तीखे सवाल पर नड्डा का करारा पलटवार

Four Army personnel including two officers & two jawans have lost their lives in an ongoing encounter with terrorists in Rajouri area of J&K: 16 Corps sources Four Army personnel including two officers and two jawans have lost their lives in an ongoing encounter with terrorists… pic.twitter.com/pHRKshYtqz — ANI (@ANI) November 22, 2023

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया और भीषण मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मार गिराने के लिए और अधिक जवानों को भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रविवार से ही घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है।

एक ग्रामीण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अभियान के कारण हमें घर पर ही रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा गया था। हमारे बच्चे घर पर ही रहे और स्कूल नहीं गए।” उन्होंने बताया कि गांव के नजदीक वन क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने कहा कि बाजीमाल में मुठभेड़ स्थल पर घेरे गए दोनों आतंकवादी विदेशी नागरिक प्रतीत होते हैं और रविवार से इलाके में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने एक उपासना स्थल पर भी शरण ली थी। 

Two army soldiers martyred in encounter with terrorists in rajouri jammu kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2023 | 05:02 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.