विजय के शपथ ग्रहण में नया रोड़ा! AMMK ने फर्जी समर्थन पत्र देने का लगाया आरोप, TVK ने वीडियो शेयर कर खोली पोल
TTV Dhinakaran Fake Support Letter: तमिलनाडु चुनाव के बाद विजय के नेतृत्व वाली TVK पार्टी बहुमत लाने के प्रयासों में लगी हुई है। इसी बीच फर्जी समर्थन पत्र को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
- Written By: प्रिया जैस
विजय थलापति की पार्टी ने शेयर किया वीडियो (सौजन्य-एक्स)
AMMK TTV Dhinakaran Allegation: TVK, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, अब तक सरकार बनाने में नाकाम रही है। विधानसभा में 108 सीटें जीतने के बावजूद, थलापति विजय बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए जरूरी सीटें हासिल नहीं कर पाए हैं। इस बीच, समर्थन पत्रों को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
AMMK पार्टी के सचिव TTV दिनाकरन ने TVK पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समर्थन के मुद्दे पर बात करते हुए, दिनाकरन ने दावा किया कि TVK ने राज्यपाल को विधायक कामराज का एक जाली समर्थन पत्र सौंपा है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
AMMK पार्टी के महासचिव ने दावा किया कि उन्होंने या उनकी पार्टी ने विजय थलापति के नेतृत्व वाली टीवीके को समर्थन नहीं दिया है। हालांकि, टीवीके ने इन आरोपों का खंडन किया है। टीवीके ने दावा किया है कि यह समर्थन पत्र एएमएमके ने अपनी खुशी से दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
विजय के शपथग्रहण पर राज्यपाल ने फिर लगाया अड़ंगा! TVK अभी भी नहीं दिखा पाई बहुमत, तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज
TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
थलपति विजय को मिला बहुमत का आंकड़ा, CVK, CPM और CPI ने किया TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन
तमिलनाडु में महा-संग्राम! विजय के समर्थन में सड़कों पर उतरी जनता, भूख हड़ताल पर बैठे TVK समर्थक, देखें VIDEO
पुलिस थाने पहुंचे दिनाकरन
समर्थन पत्र मामले में चेन्नई में AMMK पार्टी के महासचिव TTV दिनाकरन ने गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया। यह घटना दिनाकरन के उस दावे के बीच हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि TVK ने विधायक कामराज के पत्र ‘जाली कॉपी’ राज्यपाल के साथ साझा की थी और वह इस मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | AMMK Party General Secretary TTV Dhinakaran visited the office of Assistant Commissioner of Police, Guindy Range This comes amid Dhinakaran’s claim that TVK shared ‘forged copy’ of MLA Kamaraj’s letter with the Governor and that he is filing a… pic.twitter.com/GgF0T6Eaz8 — ANI (@ANI) May 8, 2026
दूसरी ओर, TVK ने विधायक का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने “अपनी मर्जी से और खुशी-खुशी” एक पत्र लिखकर TVK के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था। टीवीके ने दावा किया कि यह समर्थन पत्र एएमएमके महासचिव की मंजूरी से दिया गया था।
टीवीके ने शेयर किया वीडियो
TVK ने AMMK विधायक कामराज का एक वीडियो शेयर किया है।
#WATCH | TVK shares a video of AMMK MLA Kamaraj, saying “These are the video visuals of AMMK MLA Kamaraj voluntarily and happily writing a letter expressing his support for the Tamilaga Vettri Kazhagam. He had stated that he was extending support to the Tamilaga Vettri Kazhagam… pic.twitter.com/sM3xtyXx12 — ANI (@ANI) May 8, 2026
झूठी खबरें फैला रहे दिनाकरन – TVK
इस वीडियो में टीवीके ने कहा है कि ये AMMK विधायक कामराज के वीडियो विजुअल्स हैं, जिसमें वे अपनी मर्ज़ी से और खुशी-खुशी एक पत्र लिखकर तमिलगा वेट्री कज़गम को अपना समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे AMMK के महासचिव T.T.V. दिनाकरन की मंजूरी से तमिलगा वेट्री कज़गम को अपना समर्थन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें – विजय के ‘राजतिलक’ में क्यों दखल दे रही केंद्र सरकार? VCK ने किया खुलासा, राज्यपाल के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
टीवीके ने फर्जी समर्थन पत्र के दावों को लेकर बताया कि अब जो जानकारी फैलाई जा रही है कि उन्होंने यह पत्र नहीं लिखा है, वह पूरी तरह से झूठी है और सच के विपरीत है। यह जरूरी है कि हर कोई इस बात को साफ-साफ समझे। इन सभी तथ्यों को छिपाकर, T.T.V. दिनाकरन लगातार झूठी खबरें और गलत जानकारी फैला रहे हैं। जनता को यह समझना चाहिए कि तमिलगा वेट्री कज़गम को किसी से भी सौदेबाजी या बातचीत करने की कोई जरूरत नहीं है।
