Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन

Donald Trump: दिल्ली में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक खास पल देखने को मिला, जब लाइव कॉल पर जुड़े राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 24, 2026 | 11:00 PM

दिल्ली में अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस समारोह (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump on PM Narendra Modi: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस समय भारत दौरे पर हैं। रविवार को मार्को रूबियो दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे। उसी वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑनलाइन वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका ‘बड़ा फैन’ बताया। इसी वीडियो में ट्रंप ने ‘आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी’ भी कहा।

बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप के वीडियो कॉल को सबको सुनाया और कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘मुझे पता है कि आप वहां और मुझे उम्मीद है कि आप भाषण दे रहे हैं। सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना है। लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं।’

आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी: ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ‘आई लव प्राइम मिनिस्टर। मोदी बहुत बढ़िया हैं। वह मेरे दोस्त हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं।’ राष्ट्रपति ट्रंप ने कॉल के दौरान भारतीयों के लिए भी एक मैसेज दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?

ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO

फायरिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- ‘हमलावर का पुराना हिंसक रिकॉर्ड था, जान बचाने के लिए सीक्रेट सर्विस का आभार

Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा

#WATCH | Delhi | US President Donald Trump says, “…India can count on me 100%. If they ever need help, they know where to call. They call right here. We’re doing well. We’re setting records. We have a record economy, a record stock market and anything India wants to get. I am a… pic.twitter.com/EhbgguUiTm — ANI (@ANI) May 24, 2026

उन्होंने कहा कि मैं बस आप सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं और आग उन्होंने कहा कि यहां सुबह है और वहां शाम है और मैं बस यह कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत महान हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है और अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद चाहिए तो उनको पता है कि कहां संपर्क करना है।

मार्को रूबियो की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने मार्को रूबियो को बेहतरीन विदेश मंत्री बताया। ट्रंप ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आप हमारा प्रतिनिधित्व बहुत अच्छे ढंग से करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपनी शाम को एंजॉय कीजिए। प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना मेरे लिए एक सम्मान की बात है और यह जरूर बताइएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

Trump said i love modi at us 250th independence day event in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 11:00 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Marco Rubio
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.