Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महंगा होगा ट्रेन का सफर! सरकार ने बजट में दिया बड़ा संकेत, टिकट के दाम पर कितना बढ़ेगा बोझ?

Budget 2026 : आम बजट में रेलवे को लेकर बड़े ऐलान हुए हैं। यात्री आय बढ़ने के अनुमान से टिकट महंगे होने की अटकलें हैं। 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से बड़े शहरों को जोड़ने की योजना सामने आई है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 02, 2026 | 06:18 PM

प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Budget 2026 News : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 9वां बजट पेश कर देश के आर्थिक भविष्य का खाका खींच दिया है। लगभग डेढ़ घंटे के भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर रहा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रेलवे को लेकर हो रही है। इस बार रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर को कुल पूंजीगत व्यय का लगभग 47% हिस्सा आवंटित किया गया है, जो सरकार की प्राथमिकताओं को साफ दर्शाता है।

बजट के आंकड़ों में छिपा एक संकेत रेल यात्रियों की चिंता बढ़ा सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे ने यात्री किराए से 80000 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इस लक्ष्य को बढ़ाकर 87,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 7000 करोड़ रुपये की यह अनुमानित बढ़ोतरी इशारा करती है कि आने वाले दिनों में रेल टिकटों के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि, यह वृद्धि जनरल बोगी में होगी या एसी कोच में इसका अंतिम फैसला रेलवे बोर्ड ही करेगा। राजस्व बढ़ाने का दूसरा तरीका यात्रियों की संख्या में वृद्धि भी हो सकता है, लेकिन किराए में आंशिक बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

हाई स्पीड भारत का नया रोडमैप

बजट की सबसे बड़ी हाईलाइट 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा रही। सरकार का लक्ष्य बड़े महानगरों को औद्योगिक हब और सांस्कृतिक केंद्रों से जोड़ना है। इन कॉरिडोर के जरिए दिल्ली, वाराणसी, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और सिलीगुड़ी जैसे शहरों के बीच की दूरी समय के लिहाज से काफी कम हो जाएगी।
ये कॉरिडोर न केवल यात्रा को सुगम बनाएंगे, बल्कि आईटी हब और वित्तीय केंद्रों के बीच लॉजिस्टिक्स की लागत को भी कम करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बिना डिब्बे के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन, 3AC टिकट वाले यात्रियों के उड़ गए होश

Budget 2026: कहीं खुशी, कहीं गम! बजट के पिटारे से किसके हिस्से आई चांदी और किसका हुआ दिवाला? देखें पूरी लिस्ट

Budget 2026 पर मिडिल क्लास का सवाल, जवाब में वित्त मंत्री ने कहा- Aaawww… रिएक्शन हुआ वायरल

चाबहार पोर्ट के लिए बजट ‘शून्य’: चीन की एंट्री का खतरा या कूटनीतिक दांव? एक्सपर्ट ब्रह्म चेलानी ने चेताया

यह भी पढ़ें :  Budget 2026: क्या फिर से वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिल सकती है 50% तक की छूट?

नेशनल रेल प्लान 2030 पर चल रहा काम

भारत में वर्तमान में नेशनल रेल प्लान 2030 पर काम चल रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य की मांगों को देखते हुए रेलवे का आधुनिकीकरण करना है। हाई स्पीड कॉरिडोर इसी विजन का हिस्सा हैं। इसके अलावा कवच सुरक्षा प्रणाली के विस्तार और वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी बजट में विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन बना रहे। बजट के इन प्रावधानों से साफ है कि सरकार भारतीय रेलवे को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में भारी निवेश कर रही है, जिसका बोझ भविष्य में यात्री किराए पर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

Train travel will become more expensive the government has given a big indication in the budget how much will the burden on ticket prices increase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2026 | 06:18 PM

Topics:  

  • Budget 2026
  • Indian Railway News
  • Indian Railways
  • IRCTC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.