Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में होगी भयंकर बारिश…IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने इलाके का मौसम

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 02, 2025 | 08:15 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IMD Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों से लेकर राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, तेलंगाना और कर्नाटक तक बारिश का मौसम जारी है। लगातार हो रही बारिश से जहां गर्मी की लंबी छुट्टी हो गई है, वहीं लोगों की परेशानियां भी काफी बढ़ गई हैं।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं में भी इज़ाफ़ा हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं और खेत और उनमें उगी फसलें बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम में होगी जोरदार झमाझम

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेषकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार, 3 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेमी या उससे अधिक) दर्ज की जा सकती है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड 3 से 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं लेगा। इसके साथ बुधवार को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। इतना ही नहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी 3 से 6 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर में भी कल बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश

पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र-गुजरात और गुजरात में अभी तक मानसून पूरी अपना रूप दिखा रहा है। मध्य महाराष्ट्र कोंकण-गोवा और मराठवाड़ा में 3 से 5 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने गुजरात के कई हिस्सों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का कहर जारी रहेगा। 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में भी कई जगहों पर अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। कल, बुधवार, 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।

नॉर्थ-ईस्ट में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश जारी रहेगी। 3 से 7 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 4 और 7 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। यहां गरज और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में रौद्र रूप में यमुना, एनसीआर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गुरुग्राम पानी-पानी

दक्षिण भारत के तटीय और आंतरिक इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में 2 से 4 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 सितंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है।

Tomorrow weather update imd issues heavy rainfall warning area forecast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 08:15 PM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Gondia Weather: विदर्भ में सबसे ठंडा गोंदिया, कड़ाके की ठंड का कहर जारी, तापमान घटकर 8.2°C पर पहुंचा

2

Mumbai Weather Update : सुहानी सुबह लेकिन खराब AQI, जानिए कैसा रहने वाला है गुरुवार का मौसम

3

Weather Today: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, छाएगा घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

4

बांग्लादेश के कारण भारत में बढ़ी ठंड, इन राज्यों में बारिश और शीतलहर का अनुमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.