- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mahalaxmi Festival Rain Disruption Traffic Trouble
महालक्ष्मी उत्सव में बारिश की दखल! नागपुर में जमकर बसरे बादल, आयोजनों में मची अफरा-तफरी
Nagpur Rain News: महालक्ष्मी उत्सव की रात अचानक हुई तेज बारिश से नागपुरवासियों की तैयारियों पर पानी फिर गया। महाप्रसाद में अफरा-तफरी मची, श्रद्धालु नहीं पहुंच सके और ट्रैफिक जाम भी बढ़ा।
- Written By: आकाश मसने

बारिश (सोर्स: AI)
Nagpur News: बीते कुछ दिनों से थमे बादलों ने ऐन महालक्ष्मी उत्सव के रंग में भंग कर दिया। पूरे शहर में हजारों घरों में महालक्ष्मी के महाप्रसाद का आयोजन किया गया था लेकिन रात 7 बजे से ही हल्की बारिश शुरू हो गई। लोगों को लगा कि कुछ देर में बादल थम जाएंगे लेकिन रात 8 बजे से बारिश तेज हो गई। जिन लोगों के घरों में महाप्रसाद का आयोजन किया गया था वहां अफरा-तफरी तो मची ही, साथ ही जो श्रद्धालु आमंत्रित किये गए थे वे भी नहीं पहुंच पाये। हालांकि बारिश कम होने पर लोग घरों से निकले लेकिन ट्रैफिक जाम ने दिक्कत खड़ी कर दी। खासकर दक्षिण नागपुर में सड़कों पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने सोमवार को रात 8.30 बजे तक सिटी में 11.4 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं रविवार की सुबह से सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिसे दर्ज किया जो औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.3 डिग्री अधिक रहा।
7 तक ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 7 सितंबर तक सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा। 2 सितंबर को बादलों की गर्जना व बिजली की कड़क के साथ बारिश की हो सकती है। वहीं 3 व 4 सितंबर को कुछ स्पेल की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में भीषण गर्मी का कहर; 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कें सूनी, हीटवेव का अलर्ट जारी
गोंदिया में ग्रापं उपचुनाव का प्रचार कल थमेगा, 68 पंचायतों में 28 को मतदान, 9 मई तक निषेधाज्ञा लागू
अंजनगांव सुर्जी: मंडी में हमालों की हड़ताल से कारोबार ठप, भीषण गर्मी में कामगार के बेहोश होने पर भड़का गुस्सा
अकोला: लक्ष्य खत्म होने से बंद हुई चना खरीदी फिर होगी शुरू, विधायक सावरकर की मांग पर CM फडणवीस का त्वरित एक्शन
5 से 7 सिंतबर तक भी अमूमन बदली वाला मौसम रहेगा। हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 30-31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 23-24 डिसे तक बने रहने के संकेत हैं।
मानेवाड़ा इलाके में बिजली बंद
बारिश के तेज होते ही मानेवाड़ा इलाके की कुछ बस्तियों में अचानक बिजली बंद हो गई। गणेश व महालक्ष्मी उत्सव के दौरान बिजली गुल होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन घरों में महालक्ष्मी महाप्रसाद का आयोजन किया गया था वे सर्वाधिक परेशान हुए और महावितरण पर रोष जताया।
यह भी पढ़ें:- पढ़ाने के अवाला सरकारी शिक्षक करेंगे ये भी काम, महाराष्ट्र में नए मासिक टाइमटेबल पर बवाल
लाडीकर लेआउट, अंबिकानगर, महालक्ष्मीनगर, सच्चिदानंदनगर आदि आस-पास की बस्तियों में करीब 1 घंटे बिजली बंद रही। महावितरण के अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी लेकिन तत्काल ही सुधार कार्य के लिए टीम को रवाना किया गया। ट्रैफिक जाम के चलते भी टीम को सुधार कार्य के लिए पहुंचने में समय लग गया। उधर, बेसा, बेलतरोड़ी, मनीषनगर आदि इलाकों में बीते 2-3 दिनों से बिजली गुल हो रही है।
Nagpur mahalaxmi festival rain disruption traffic trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM














