आज का मौसम 15 सितंबर: देश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जानिए पूरा अपडेट।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
आज का मौसम, एआई फोटो
IMD Weather Update: देश के कुछ राज्यों में मौसम साफ और सामान्य बना रहने की संभावना है जबकि कई राज्यों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है।
तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी अत्यधिक वर्षा हुई है। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश देखने को मिली है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा। आसमान दिन के समय आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जबकि शाम को हवा की गति कम होकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे से भी नीचे जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
सावधान, अगले 12 घंटों में 15 राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम! 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश का अलर्ट
Nagpur Weather: नागपुर में हीटवेव का अलर्ट, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: विदर्भ में लू का कहर, मुंबई में उमस व मराठवाड़ा में बारिश के आसार, जानें आपके शहर का मौसम
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश की कोई आशंका नहीं है। नदियों के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गई है, जिससे बाढ़ का खतरा नहीं है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
Orange warnings: Thunderstorms & Lightning with gusty winds ( 40-60 kmph) and moderate rain (5-15 mm/h) very likely over following districts in: Meghalaya: East Jaintia Hills, East Khasi Hills
Maharashtra:… pic.twitter.com/scttkBEDOM — India Meteorological Department (@Indiametdept) September 15, 2025
बिहार का मौसम
बिहार के कई जिलों में 15 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
झारखंड का मौसम
झारखंड के कई जिलों जैसे गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। इससे जलभराव, सड़क दुर्घटनाएं और यातायात में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्थानीय प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम
उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है। भारी बारिश और संभावित भूस्खलन के कारण लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है और सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। तापमान सामान्य रहेगा और किसी प्रकार की मौसम संबंधी परेशानी की आशंका नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 16 और 18 से 20 सितंबर के बीच अधिकांश स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु में 16 से 19 सितंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य के बयान का गिरिराज सिंह ने किया समर्थन, CM ममता बनर्जी की सोहराब वर्दी से की तुलना
पूर्वी और मध्य भारत में 16 सितंबर तक पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में, और 15 सितंबर को पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 17 से 19 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
