Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, अगले कुछ दिनों में और गिरेगा तापमान

Weather Forecast: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 07, 2025 | 06:46 AM

आज का मौसम, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं ने मैदानी क्षेत्रों में भी सिहरन बढ़ा दी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट के साथ हल्का कोहरा दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी तथा सर्दी का असर तेजी से बढ़ेगा।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। केलोंग में माइनस 3.2 डिग्री, कुकुमसेरी में माइनस 2.1 डिग्री और किनौर के कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कल्पा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे आस-पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई।

गुलमर्ग पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र

जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। सोनमर्ग और गुलमर्ग समेत अन्य ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में अच्छी-खासी बर्फ जमी है। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 13 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं ठंडी हवाएं

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

वहीं, पंजाब के अमृतसर और हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तराखंड के चमोली, बदरीनाथ, केदारनाथ और औली क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। इन पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है।

नवंबर मध्य तक 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, पोस्ट-मानसून सीजन (1 अक्तूबर से 6 नवंबर) के दौरान हिमाचल प्रदेश में 69.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 140 प्रतिशत अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहा, तो नवंबर के मध्य तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: हाथरस में भीषण हादसा! रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने टक्कर, बच्चे समेत 3 की मौत, 17 घायल

अगले 36 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 36 घंटे देश के कई हिस्सों में मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेंगे। उत्तर-पूर्व मानसून की सक्रियता के कारण दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बादलों की गरज, बिजली गिरने और झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 7 से 8 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में और 8 से 10 नवंबर के दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Today weather forecast snowfall in mountains increased the cold in plains temperature fall further

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 06:46 AM

Topics:  

  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Today Weather Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

Weather Update: यूपी-बिहार में दिखेगा तूफान मोंथा का असर, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार

2

नागपुर समेत समूचे विदर्भ में धुआंधार बरसे बेमौसमी बादल, इन जिलों में 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

3

आज का मौसम: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

4

मराठवाड़ा में मोंथा चक्रवात का असर जारी, अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.