Weather Today: 10 राज्यों में आंधी-बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; जानें लेटेस्ट अपडेट
IMD Alert: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर भारत सहित 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ेंगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather 21 January 2026: देश के बड़े हिस्से में शीतलहर का कहर जारी है, लेकिन अब बारिश और आंधी की दोहरी मार पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 21 जनवरी के अपने ताजा अपडेट में बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी, जबकि पहाड़ों पर भारी हिमपात का दौर जारी रहेगा।
IMD के अनुसार, 22 से 24 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 जनवरी को विशेष रूप से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 21 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 22 से 26 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जिसके कारण लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-NCR और यूपी में कोहरे और बारिश का ‘डबल अटैक’
राजधानी दिल्ली में अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है, जहाँ तेज हवाओं के साथ बारिश दस्तक देगी। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 8°C रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और आगरा समेत कई जिलों में रात 10 बजे से सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता कम होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
पहाड़ी राज्यों में ‘बर्फ का कहर’ और कड़ाके की ठंड
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 जनवरी से भारी बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो लगातार 72 घंटों तक चल सकता है। मनाली में न्यूनतम तापमान -16°C तक गिर गया है, जबकि शिमला और कुफरी में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड में 23 से 25 जनवरी तक भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आएगी। नैनीताल, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में आज (21 जनवरी) हिमपात की संभावना जताई गई है। कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2°C रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22-24 जनवरी के बीच भारी बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष बनते ही एक्शन मोड में नितिन नबीन, केरल और बेंगलुरु-तेलंगाना चुनाव को लेकर लिया बड़ा फैसला
बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश का पूर्वानुमान
• बिहार: अगले 24 घंटों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गया, जहानाबाद, पूर्णिया और औरंगाबाद समेत कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा और कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। पटना में न्यूनतम तापमान 11°C से 12°C के बीच रहने का अनुमान है।
• राजस्थान: राज्य में दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहला 22-24 जनवरी के बीच, जिससे जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में बारिश होगी। दूसरा विक्षोभ 26-28 जनवरी के दौरान सक्रिय होगा, जिससे जयपुर और अजमेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।
• मध्य प्रदेश: भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 12°C रहने का अनुमान है, जबकि शहडोल, खजुराहो, सतना और रीवा में सुबह के समय शीतलहर और रात में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है।
