आज का मौसम 20 जनवरी: उत्तर भारत के 9 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें 25 जनवरी तक का हाल
Today Weather Update: मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच यूपी, पंजाब और हिमाचल सहित 9 राज्यों में भारी बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया है। जानें क्या कहता है IMD।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather 20 January 2026: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 20 जनवरी 2026 के अपने अपडेट में 9 राज्यों के लिए तेज आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के 9 राज्यों में 22 से 25 जनवरी के बीच मौसम करवट लेने वाला है। इस दौरान उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है,। मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20, 21 और 23 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश: शीतलहर के बाद अब बारिश की बारी
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि दोपहर में धूप खिली रहेगी और फिलहाल शीतलहर से राहत मिलेगी, लेकिन 23 जनवरी (शुक्रवार) से दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। अयोध्या, लखनऊ, कानपुर और मेरठ जैसे शहरों में 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। यूपी में 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ठिठुरन एक बार फिर बढ़ेगी। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से ही मौसम बिगड़ने के आसार हैं। उत्तराखंड के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि शुक्रवार को नैनीताल, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में बारिश की संभावना है। हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान -15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और वहां 23 जनवरी से तेज बारिश शुरू हो सकती है। पंजाब में भी 20 से 22 जनवरी तक अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसके बाद 23 जनवरी से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर में 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने माघ मेले में धरने पर बैठे शंकराचार्य से फोन पर की बात, कहा- मिलने आऊंगा
बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश का पूर्वानुमान
बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां पटना, गया और जहानाबाद सहित कई जिलों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। हरियाणा के गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र में 26 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और 23 जनवरी से यहाँ बारिश दस्तक दे सकती है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे जिलों में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी 22-23 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है, जो फिलहाल मिल रही ठंड से राहत को खत्म कर देगी। 20 जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
