Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड; आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: देश में ठंड के बीच एक बार फिर से बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में 5 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 12, 2026 | 07:51 AM

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Aak Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, पांच राज्यों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जिससे 14 फरवरी तक ठंड से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

उत्तर भारत के 27 जिलों में घना कोहरा

उत्तर भारत में ठंड कम जरूर हुई है, लेकिन कोहरे का असर जारी है। घने कोहरे के कारण ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। 12 फरवरी को यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार, झज्जर और पानीपत में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में भी दृश्यता कम हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

केस छोड़ने पर 10 से 20 लाख मिलेंगे! अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया ऑफर

जंग के मैदान में तब्दील हुआ तुर्की का संसद! सांसदों के बीच तीखी बहस, खूब चले लात घूंसे, देखें VIDEO

‘पैसे से मेरा बेटा वापस नहीं आएगा’, दीपू दास की मौत खरीदने चले थे यूनुस! परिवार ने जड़ा करारा तमाचा

यूनुस के वादे खोखले…बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा

दिल्ली में मौसम

दिल्ली में 11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह 5 से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी में मौसम

उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में घने कोहरे का असर रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रहेगा।

बिहार में मौसम

बिहार में आज आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में घने कोहरे की चेतावनी है। पटना में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड में 16 फरवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में बारिश हो सकती है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम 9°C रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में मौसम

आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 16 और 17 फरवरी को कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला में बारिश हो सकती है। मनाली में आज अधिकतम तापमान 1°C और न्यूनतम -9°C रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम

आज जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा में बारिश की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9°C और न्यूनतम 0°C रहेगा।

राजस्थान में मौसम

राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। अजमेर, अलवर, बरन, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा और बीकानेर में कोहरा छाया रह सकता है। जयपुर में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 13°C रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम

मध्य प्रदेश में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। 16 फरवरी के बाद भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना और छिंदवाड़ा में बादल छा सकते हैं।
भोपाल में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 16°C रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (12 फरवरी 2026)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 24°C 11°C
मुंबई 29°C 23°C
कोलकाता 29°C 16°C
चेन्नई 28°C 22°C
लखनऊ 26°C 12°C
पटना 26°C 12°C
रांची 26°C 13°C
भोपाल 29°C 16°C
जयपुर 26°C 13°C
नैनीताल 19°C 9°C
शिमला 18°C 6°C

यह भी पढ़ें- Bharat Bandh: आज देशभर में किसानों का चक्का जाम, बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक…क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?

कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि उत्तर भारत में कोहरा अभी भी परेशानी का कारण बना हुआ है।

Today weather 12 february thunderstorm and heavy rain in 5 states in next 24 hours dense fog in 27 districts of north india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 12, 2026 | 07:51 AM

Topics:  

  • Delhi Weather
  • IMD
  • Latest News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.