Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है राजमाता जीजाबाई की जयंती, जिन्होंने शिवाजी महाराज को दिखाई जीवन की डगर

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 12, 2022 | 07:01 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

हर साल 12 जनवरी को मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई का जन्म दिवस मनाया जाता है। जीजाबाई को मराठा साम्राज्य की राजमाता तथा  ‘जीजाऊ’ भी कहा जाता है। क्योंकि, उन्होंने ही मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को जन्म दिया था।

वीर माता जीजाबाई छत्रपति शिवाजी की माता होने के साथ-साथ उनकी मित्र, मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत भी थीं। उनका सारा जीवन साहस और त्याग से भरा हुआ था। उन्होंने जीवन भर कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को झेलते हुए भी धैर्य नहीं खोया और अपने ‘पुत्र ‘शिवा’ को वे संस्कार दिए, जिनके कारण वह आगे चलकर हिंदू समाज का संरक्षक ‘छात्रपति शिवाजी महाराज’ बना।

सम्बंधित ख़बरें

सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल

नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज

लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला

हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार

जीजाबाई यादव उच्चकुल में उत्पन्न असाधारण प्रतिभाशाली थी। जीजाबाई यादव वंश की थी और उनके पिता एक शक्तिशाली सामन्त थे। शिवाजी महाराज के चरित्र पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। बचपन से ही वे उस युग के वातावरण और घटनाओं को भली प्रकार समझने लगे थे। आइए जानें जीजाबाई शहाजी भोसले का इतिहास –

भारतीय इतिहास में जीजाबाई शहाजी भोसले को उनकी बहादुरी और चपलता के लिए जाना जाता है। उन्होंने बहुत ही बहादुरी से छत्रपति शिवाजी महाराज की परवरिश की। प्यार से उन्हें राजमाता, जीजाऊ या जीजाबाई कहा जाता है। उनकी जयंती हर साल ‘राजमाता जीजाऊ जयंती’ के रूप में मनाई जाती है। 

राजमाता जीजाबाई का जन्म 12 जनवरी, 1598 को हुआ था और यही कारण है कि, ‘राजमाता जीजाबाई जयंती’ हर साल इस दिन मनाई जाती है। मराठा साम्राज्य की संस्थापक राजमाता जीजाबाई की याद में ‘जीजाऊ जयंती’ का उत्सव महाराष्ट्र में विशेष रूप से औरंगाबाद, पुणे, आदि शहरों में विशेष रूप से लोकप्रिय है।

Today is the birth anniversary of rajmata jijabai who showed the path of life to shivaji maharaj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2022 | 07:00 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.