Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज पहली बार भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट जाएंगे PM मोदी, ये है पूरा शेड्यूल

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Oct 27, 2023 | 09:30 AM

फाइल पिक: PM मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Mod) आज यानी 27 अक्टूबर को चित्रकूट (Chitrakoot Visit) के दौरे पर रहेंगे वह दोपहर 1बजकर 40 मिनट पर भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचेंगे। वह यहां ढाई घंटे तक रहेंगे। रघुवीर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे। फिर  जानकी कुंड नेत्र अस्पताल के जनरल वार्ड की नई विंग का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पीएम जानकीकुंड अस्पताल के रघुवीर मंदिर में भी दर्शन पूजन करेंगे।

आष्टाध्याई पुस्तक का विमोचन

पीएम मोदी तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण से सम्मानित जगतगुरु रामभद्राचार्य महराज से भी मुलाकात करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। साथ ही वे वहां जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज द्वारा हस्तोलिखित ग्रंथ व्याकरण में आष्टाध्याई पुस्तक का विमोचन करेंगे।  साथ ही पीएम मोदी जगद्गुरु महराज से आध्यात्मिक चर्चा भी करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

‘मुझे दक्षिणा में PoK चाहिए,’ जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने आर्मी चीफ से मांगी अनोखी गुरुदक्षिणा

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में करें भगवान शिव के दर्शन, दो राज्यों को एक-साथ जोड़ती हैं ये जगह

इसके बाद प्रधानमंत्री 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पहले सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर वह दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से फिर चित्रकूट के लिए दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर रवाना होंगे। 

27 अक्टूबर 2023  PM मोदी का चित्रकुट दौरा

   सुबह   11: 45  बजे  PM मोदी दिल्ली से  खजुराहो पहुंचेंगे
   दोपहर 12 : 55 बजे    चित्रकुट दौरा के लिए रवाना होंगे
  दोपहर  1: 40 बजे     PM मोदी चित्रकुट पहुंचेंगे
   शाम   4:00 बजे    PM मोदी खजुराहो के लिए  प्रस्थान करेंगे

ये भी रहेंगे मौजूद

पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SAF की 10 कंपनियों के साथ पुलिस के लगभग 2000 जवानों को तैनात किया गया है।  बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का  चित्रकूट में यहा पहला दौरा है। चित्रकूट में उनके स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। इस दौरान कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के साथ, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

Today first time prime minister narendra modi visit chitrakoot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2023 | 09:30 AM

Topics:  

  • Chitrakoot News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.