Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
West Bengal Politics: TMC के बागी गुट ने नई दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर खुद को असली तृणमूल कांग्रेस का दावा किया है। बागी गुट ने चुनाव आयोग से अपील की है।
- Written By: अमन मौर्या
ऋतब्रत बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Real TMC Claim News: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त समेत अन्य आयुक्तों से मुलाकात किया। इसके बाद बागी गुट के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी में नियंत्रण को लेकर बड़ा दावा किया है।
ऋतब्रत बनर्जी ने अपने गुट को असली TMC होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि संगठन का दो-तिहाई हिस्सा उनके साथ है, ज्यादातर पार्षद, विधायक और जिला परिषद सदस्य हमारे साथ हैं।
TMC के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से की मुलाकात
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान TMC के प्रतिनिधिमंडल द्वारा चुनाव आयोग से मुलाकात करने पर बताया कि जून महीने की 22 तारीख को कोलकाता में हमारा एक प्रतिनिधि सत्र आयोजित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
इसके आधार पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को चुना गया और अरूप राय को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (बागी गुट) का चेयरपर्सन चुना गया। जैसे ही हमारी ये विशेष बैठक हुई हमने चुनाव आयोग से 23 तारीख को मिलने के लिए समय मांगा।
#WATCH | दिल्ली | पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी ने उनके नेतृत्व में TMC के 10 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा चुनाव आयोग से मुलाकात करने पर कहा, “जून महीने की 22 तारीख को कोलकाता में हमारा एक प्रतिनिधि सत्र आयोजित हुआ जिसके आधार पर ऑल इंडिया तृणमूल… pic.twitter.com/4srzvju9z7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद
ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि हमने चुनाव आयोग से निवेदन किया था कि वे जितने भी सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल को अनुमति देंगे, हम यहां आकर पूरी बेंच से मुलाकात करेंगे। हम चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहते हैं कि चुनाव आयोग की पूरी बेंच ने हमसे मुलाकात की। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग जल्द ही हमसे संपर्क करेगा।
ये भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
पार्टी के ज्यादातर सदस्य हमारे साथ: ऋतब्रत बनर्जी
TMC संगठन के सदस्यों पर ऋतब्रत बनर्जी ने बताया कि हम ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस हैं। दो तिहाई से भी ज्यादा विधायक, जिला परिषद के सदस्य, पार्षद आदि सभी हमारे साथ है। ऐसे में TMC के चुनाव चिन्ह की मांग को लेकर कोई बात ही नहीं है। जब भी पार्टी में इस तरह का सत्र होता है तो चुनाव आयोग को इसके बारे में तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। हम शुक्रगुजार हैं कि पूरी बेंच ने हमसे मुलाकात की।
