ममता बनर्जी की पार्टी में सिर फुटव्वल, महुआ मोइत्रा ने किसे कहा ‘सुअर’?
TMC News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी
Mahua Moitra Vs Kalyan Banerjee: ममता बनर्जी का पार्टी टीएमसी में इन दिनों सब सही नहीं चल रहा है। सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी की लड़ाई पिचले दिनों खूब सुर्खियों में रही। कई बार तो दोनों खुलकर आमने-सामने भी आ चुके हैं। इस बीच महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को लेकर एक और बयान दिया है, जिस पर बवाल होना तय है। महुआ मोइत्रा ने कल्याण बनर्जी को सुअर तक कह डाला है। इससे पहले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से शादी करने को लेकर बयान दिया था।
महुआ ने क्यों कहा सुअर?
एक न्यूज चैनल के पॉडकास्ट में बात करते हुए महुआ मोइत्रा से एक सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में महुआ मोइत्रा ने कहा कि आप सुअर से कुश्ती नहीं लड़ते क्योंकि सुअर को ये पसंद है और आप गंदे हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में घोर स्त्री विरोधी, सेक्सुअली फ्रस्टेटड तथा भ्रष्ट पुरुष हैं और संसद में सभी पार्टियों में उनका प्रतिनिधित्व है।
महुआ से पॉडकास्ट में जब पूछा गया कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे पर चुप रहीं। इसके जवाब में उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वो इस बारे में कुछ करेंगी।
महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी में टकराव
बता दें कि जून महीने में महुआ मोइत्रा ने बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा से शादी की थी। इसके बाद कल्याण बनर्जी ने उनको लेकर कहा था कि महुआ हनीमून से लौटकर मुझसे लड़ने आ गई है और मुझे नारी विरोधी कह रही हैं। इस दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने 40 साल पुरानी शादी तोड़ दी थी और 65 साल के इंसान से शादी की। कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि क्या उन्होंने उस महिला को चोट नहीं पहुंचाई?
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
यह भी पढ़ें- अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज!
कल्याण बनर्जी यहीं नहीं रुके थे। उन्होंने आगे कहा था कि जो सांसद नैतिकता के उल्लंघन पर संसद से निकाली जा चुकी हो, वो मुझे ज्ञान दे रही है। कल्याण बनर्जी ने कहा था कि महुआ सबसे अधिक महिला विरोधी हैं और उन्हें केवल अपना भविष्य और पैसा बनाना है।
गौरतलब है कि, कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में कल्याण बनर्जी ने कहा था कि जो लड़की ऐसे लोगों के साथ घूमती है, उसे सोचना चाहिए कि वो किनके साथ जा रही है? इसके बाद ही महुआ मोइत्रा ने उनको नारी विरोधी बताया था।
