तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने किया दिल से स्वागत, बोले- जय मुरुगन

Supreme Court Temple Order: SC ने तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम स्थित दीपथून पर कार्तिकई दीपम जलाने का निर्देश दिया। PM मोदी ने भगवान मुरुगन का आह्वान किया, जबकि नितिन नबीन ने फैसले का स्वागत किया।
PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून में दीप जलाने का आदेश दिया।

  • कोर्ट ने आदेश के पालन में लापरवाही पर तमिलनाडु सरकार और मंदिर अधिकारियों को फटकार लगाई।

  • पीएम मोदी ने भगवान मुरुगन का जयकारा लगाते हुए तमिल में पोस्ट किया।

  • बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने फैसले को भक्तों और धार्मिक परंपराओं की ऐतिहासिक जीत बताया।

Madurai Deepathoon Lamp Lighting Dispute: तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर कार्तिकई दीपम जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान मुरुगन का आह्वान किया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 नवंबर को दीपथून पर दीप प्रज्वलित करने का दोबारा निर्देश दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को तमिल भाषा में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "भगवान मुरुगन की जय! भगवान मुरुगन की जय! भगवान मुरुगन की जय!"

सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को दीप जलाने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 27 नवंबर को निर्देश दिया कि शनिवार को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून स्तंभ पर कार्तिकई दीपम का दीप प्रज्वलित किया जाए। अदालत ने पाया कि तमिलनाडु के अधिकारियों ने 20 नवंबर को दिए गए उसके अंतरिम आदेश का प्रथम दृष्टया जानबूझकर पालन नहीं किया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर के आदेश में 24 नवंबर को कार्तिकई दीपम उत्सव के अवसर पर दीपथून में दीप जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, निर्धारित दिन विवादित स्तंभ के बजाय पारंपरिक उची पिल्लैयार मंडपम में दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद मामले में अदालत के आदेश की अवहेलना को लेकर याचिकाएं दायर की गईं।

अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश का पालन नहीं होने पर तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने प्रथम दृष्टया इसे जानबूझकर आदेश की अवहेलना मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना के नोटिस जारी किए। साथ ही मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड का कामकाज निलंबित कर दो पूर्व न्यायाधीशों को मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी। अदालत ने पहाड़ी और वहां स्थित दोनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को जिम्मेदारी देने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने दीपथून पर दीप जलाने के साथ श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर दीप प्रज्वलित करने की अनुमति भी दी, लेकिन सिकंदर दरगाह से कम से कम 50 मीटर की दूरी बनाए रखने की शर्त रखी।

PM Narendra Modi
'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज

नितिन नबीन ने फैसले को बताया भक्तों की ऐतिहासिक जीत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने इसे भगवान मुरुगन के भक्तों की ऐतिहासिक जीत और भारत की धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के अधिकार की पुष्टि बताया।

नबीन ने कहा कि दीपथून में दीप प्रज्वलित करने की सुविधा देने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश यह दर्शाता है कि प्रशासनिक शक्तियों का इस्तेमाल धार्मिक परंपराओं को कमजोर करने या श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोई राजनीतिक षड्यंत्र भारत की पवित्र परंपराओं को नहीं रोक सकता।

PM Narendra Modi
मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

क्या है दीपथून विवाद?

तमिलनाडु के मदुरै जिले में स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी भगवान मुरुगन के प्रसिद्ध मंदिर के लिए जानी जाती है। यहां कार्तिकई दीपम उत्सव के दौरान दीप जलाने की परंपरा को लेकर विवाद सामने आया। विवाद पहाड़ी पर स्थित दीपथून नामक पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने को लेकर है, जिसके निकट सिकंदर दरगाह भी स्थित है।

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल 28 नवंबर को दीप प्रज्वलित करने का निर्देश एक अंतरिम व्यवस्था के तहत दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश को किसी स्थायी धार्मिक, पारंपरिक या संपत्ति संबंधी अधिकार की मान्यता नहीं माना जाएगा। मामले के व्यापक कानूनी पहलुओं पर सुनवाई आगे जारी रहेगी।

सोर्स- आईएएनएस