Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर के जंगलो में छिपे थे तीन आतंकी: सेना ने ढूंढ़कर मारा, लोकल सपोर्ट भी नहीं आया काम

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सुबह सैन्य एम्बुलेंस पर गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद से सेना लगातार सर्च अभियान चला रही थी, अब ताज़ा जानकारी में बताया जा रहा है कि सेना ने तीन आतंकियों को ठिकाने लगा दिया है। सेना का यह एनकाउंटर पांच घंटे तक चला है।

  • Written By: प्रतीक मिश्रा
Updated On: Oct 28, 2024 | 03:42 PM

पुंछ में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान (सौ. से सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अखनूर और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से सेना का सर्च अभियान जारी था। अब खबर आ रही है कि इस दौरान सेना ने तीन आतंकियो को मार गिराया है, लगभग पांच घंटे चले इस एनकाउंटर में सेना ने तीन आतंकियों को घेर कर मारा है। यह सभी आतंकी हथियारबंद होकर सेना पर गोलीबारी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह ही अखनूर इलाके में सेना की एम्बुलेंस पर तीन आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी और मौके से भाग गए थे। इस आतंकी हमले के लगातार बाद से सेना द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान पांच घंटो तक चले एनकाउंटर में सेना ने तीनो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर हमला: इलाके में सर्चिंग जारी, पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता बोले- जल्द आतंकी मारे जायेंगे

सम्बंधित ख़बरें

देवयानी राणा का भाषण क्यों हो रहा वायरल? विरोधी उमर अब्दुल्ला के विधायक भी जमकर कर रहे तारीफें, Video देखें

BLA से पिटने के बाद पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, डिप्टी पीएम इशाक डार ने दी गीदड़भभकी

जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.6 की तीव्रता वाले भूकंप से दहशत

अपने लोकल सपोर्ट के जरिये कश्मीर में वापस दशहत फ़ैलाने वाले आतंकियों को उनका लोकल सपोर्ट भी काम नहीं आया है। तीनो आतंकी सैन्य एम्बुलेंस पर गोलीबारी कर के जंगलो में जा छिपे थे, जहां सेना ने उन्हें ढूंढकर ठिकाने लगा दिया है। जिसके बाद अब आतंकियों के मददगार भी ये समझ गए होंगे कि भारत के सुरक्षबलों की पहुंच सीधे आतंक की गर्दन तक है।

इसे भी पढ़ें : चीन और भारत के हुए सीमा समझौते पर आया रूस का बयान, पीएम मोदी को जमकर सराहा

बता दें कि सुबह ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता ने कहा था कि आतंकी घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही मार गिराए जायेंगे और अब हुआ भी ऐसा ही है। सेना ने लगभग पांच घंटो तक एनकाउंटर के बाद तीनो आतंकियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि अखनूर सेक्टर में पहले से आतंकी मूवमेंट रहा है, लेकिन धारा 370 हटने के बाद तथा सेना की सख्ती के बाद यहां आतंकी शांत बैठे हुए थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों एक और लिस्ट, CM हेमंत सोरेन के खिलाफ युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उतारा मैदान में

लेकिन जैसे ही प्रदेश में चुनाव हुए और नई सरकार बनी तो आतंकियों ने वापस हरकतें शुरू कर दी। पिछले एक हफ्ते में आतंकियों ने पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमे तीन जवान शहीद हुए थे और आठ गैर कश्मीरी मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें : US इलेक्शन में भारतीय-अमेरिकी बिगाड़ रहे कमला का खेल, चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी हो सकती है फेल

Three terrorists work completed in jammu and kashmir military ambulance was attacked in the morning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2024 | 03:22 PM

Topics:  

  • Encounter between terrorists and security forces
  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.