श्रीनगर: डल झील में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत, 8 लोगों की बचाई जान
- Written By: साक्षी सिंह
Fire in Dal lake
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) की राजधानी श्रीनगर डल झील (Dal Lake Srinagar) के हाउसबोट में 10 और 11 नवंबर की बीच रात लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हुई है। ये जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस के द्वारा आज दी गई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि डल झील में भीषण आग में कई हाउसबोट जल जाने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 8 लोगों को बचाया गया। बता दें कि घटना वाली रात की सुबह शनिवार को किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई थी।
5 हाउसबोट जलने की थी सूचना
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Amarnath Yatra: देशभर के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा एक्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: गुलमर्ग-श्रीनगर रूट पर शाम 5 बजे के बाद पर्यटक वाहनों की ‘नो एंट्री’, आवाजाही पर लगी रोक
डल लेक श्रीनगर अग्निशमन सेवा फारूक अहमद स्टेशन हाउस अधिकारी ने कल सुबह यानी की शनिवार को बताया था डल झील में लगी आग में 5 हाउसबोट जल गई हैं। उन्होंने कहा कि सुबह 5:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।
