Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा के भिवानी में चार लोगों की भूस्खलन से मौत, कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 03, 2024 | 12:14 PM

Image: ANI/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

भिवानी (हरियाणा): हरियाणा में भिवानी जिले के डाडम में खनन के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढहने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ और भी लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। मलबे में चार खनन मशीन समेत कई अन्य वाहन भी दब गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि तोशाम पुलिस थाने के अंतर्गत डाडम गांव में सुबह करीब आठ बजे खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से ढह गया, जिसकी वजह से वहां खड़ी करीब आधा दर्जन पोपलैंड मशीनें व डंफर दब गए। उन्होंने बताया कि प्रशासन मलबे से लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य कर रहा है।

तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया, ‘‘मलबे से चार शव निकाले जा चुके हैं, मृतक छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजूदर हैं। पुलिस प्रशासन ने पहाड़ दरकने वाले स्थान पर लोगों के जाने पर पाबंदी लगा दी है।” घटना की सूचना मिलने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के आदेश दिए।

भिवानी से लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उपायुक्त आरएस ढिल्लो और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सीटीएम हरबीर सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शी व पिंजोखरा गांव निवासी चालक सतपाल ने बताया कि संभलने का मौका ही नहीं मिला, अचानक घटना हुई और चारो तरफ धूल का गुब्बार उठा जिससे कुछ नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि धमाके के साथ गिरे पत्थर से उसका डंपर भी करीब 20 फीट आगे खिसक गया। सतपाल ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वह जिंदा हैं।

घटनास्थल पर मौजूद खानक निवासी जसवंत ने बताया, ‘‘खनन स्थल पर शनिवार सुबह चार पोपलैंड मशीनें और चार डंपर मौजूद थे, मैं भी वहीं अपने डंपर में था। करीब साढ़े नौ बजे अचानक धूल का गुब्बार उठा और जोरदार धमाके के साथ पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर आकर गिरने लगे, यह करीब दो मिनट चला। लगा जैसे कि अब कुछ नहीं बचेगा।” हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना को लेकर जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में है।

“Saddened by the unfortunate landslide accident in Dadam mining zone at Bhiwani. I am in constant touch with the local administration to ensure swift rescue operations and immediate assistance to the injured,” tweets Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar pic.twitter.com/MQyyfQjPEL

— ANI (@ANI) January 1, 2022

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भिवानी के डाडम खनन क्षेत्र में भूस्खलन की घटना से दुखी हूं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं, ताकि तेजी से बचाव अभियान सुनिश्चित किया जा सके और घायलों की तत्काल सहायता की जा सके।” उल्लेखनीय है कि तोशाम क्षेत्र के डाडम में पत्थर का खनन होता है और करीब दो महीने की रोक के बाद बृहस्पतिवार को ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दोबारा खनन की मंजूरी दी थी और शुक्रवार को खनन का कार्य शुरू हुआ था। (एजेंसी)

Three killed in landslide in haryanas bhiwani many others feared trapped under debris

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2022 | 05:04 PM

Topics:  

  • Bhiwani

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.