भाजपा नेता रामबिलास शर्मा का विवादित बयान, परशुराम के फरसे को कहा परमाणु बम और क्षत्रियों को…
भाजपा नेता राम बिलास शर्मा ने विवादित बयान देकर क्षत्रिय समाज को नाराज कर दिया है। उन्होंने परशुराम के फरसे को न्यूक्लियर बम बताया है। उन्होंने कहा कि परशुराम ने 21 बार धरती से आतंकवाद खत्म किया जबकि कहानी कुछ और है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
भाजपा नेता रामबिलास शर्मा का विवादित बयान
चंडीगढ़: कहते हैं कि अधूरा ज्ञान कभी-कभी भारी पड़ जाता है। हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राम बिलास शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया। रविवार को भिवानी पहुंची राम बिलास शर्मा ने एक विवादित बयान दे डाला जिससे क्षत्रिय समाज में आक्रोश फैल गया है। शर्मा ने क्षत्रियों को आतंकवादी की संज्ञा देने के साथ ही परशुराम के फर्से के परमाणु बम बता डाला।
भगवान परशुराम की जयंती पर 30 मई को रोहतक में एक कार्यक्रम का आयोजन है। राम बिलास उसी की निमंत्रण देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम राम भी ने भी धर्म की लड़ाई लड़ी है। उन्होंन आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई बार अपना फरसा उठाया और शत्रुओं का नाश किया।
भगवान परशुराम ने 21 बार आतंकियों का खात्मा किया”
भाजपा नेता राम विलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अधर्म को खत्म किया है। उन्होंने 21 बार धरती से आतंकवाद को खत्म किया है। उन्होंने आगे कहा कि उनका फरसा किसी परमाणु बम से कम नहीं था। युद्ध में उनका फरसा परमाणु बम की तरह उठा और दुश्मनों का नाश किया।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
पौराणिक कथा में सच्चाई ये है…
पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम ने 21 बार धरती को क्षत्रियों से विहीन कर दिया था। वह क्षत्रियों से लड़े थे और उनका वध किया था। शर्मा के बयान के मुताबिक परशुराम ने आतंकवाद खत्म किया था, ऐसे में उनके बयान को क्षत्रिय विरोधी माना जा रहा है। इसे लेकर अब क्षत्रिय समाज की ओर से नाराजगी जताई जा रही है।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान को टालते रहे
पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान को लेकर सवाल किया गया तो वह टालमटोल करते नजर आए। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी और सेना की सराहना की। शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई कटाक्ष किए। कहा कि सेना के शौर्य को लेकर ये लोग हर बार सवाल उठाने लगते हैं जो कि शर्म की बात है। विदेश जाकर खुद ये सब भारत के दुश्मनों और गद्दारों के साथ मंच सांझा करते हैं। देश को लेकर खुद ही विवादित बातें करते हैं। बेचारी सोनिया गांधी हमेशा राहुल को ट्यूशन लगवाती हैं। लोग उन्हें इतना सिखाते हैं लेकिन वह समझ ही नहीं पाते हैं।
