Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस के डिनर प्रोग्राम में शामिल हुए BJP के तीन विधायक, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 15, 2023 | 12:58 AM

BJP कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र

Follow Us
Close
Follow Us:

बेलगावी (कर्नाटक). भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र (BY Vijayendra) ने यहां कांग्रेस द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज में अपनी पार्टी के तीन विधायकों के भाग लेने को बृहस्पतिवार को “गंभीर विषय” बताया और कहा कि वह उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद रात्रिभोज का आयोजन किया था।

इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि भाजपा विधायकों ने किसी बैठक में भाग नहीं लिया, बल्कि उनके निमंत्रण पर बुधवार रात केवल रात्रिभोज में भाग लिया। इन तीन विधायकों में एस टी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार तथा विधान परिषद सदस्य एच. विश्वनाथ शामिल हैं।

ಸುವರ್ಣ ಸೌಧದಲ್ಲಿ ಇಂದು ಹಮ್ಮಿಕೊಂಡಿದ್ದ ಸಿರಿಧಾನ್ಯ ಭೋಜನಕೂಟದಲ್ಲಿ ಭಾಗವಹಿಸಿ ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿಗಳು, ಸಂಪುಟ ಸಹೋದ್ಯೋಗಿಗಳು ಹಾಗೂ ಶಾಸಕ ಮಿತ್ರರೊಂದಿಗೆ ನಾನಾ ಬಗೆಯ ಸಿರಿಧಾನ್ಯ ಖಾದ್ಯಗಳನ್ನು ಸವಿದೆ. ಕೃಷಿಇಲಾಖೆ ವತಿಯಿಂದ ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಅರಮನೆ ಮೈದಾನದಲ್ಲಿ ಮುಂದಿನ ತಿಂಗಳು ಆಯೋಜಿಸಿರುವ ಸಿರಿಧಾನ್ಯ ಮತ್ತು ಸಾವಯವ ಅಂತರರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ವಾಣಿಜ್ಯ… pic.twitter.com/prSCCLdolF — DK Shivakumar (@DKShivakumar) December 14, 2023

घटनाक्रम से इन अटकलों को बल मिला है कि प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा के संबंधित तीनों विधायक 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। इस साल मई में भाजपा के विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही उन्होंने पार्टी और इसके आंतरिक मामलों से अपने मोहभंग की बात को नहीं छिपाया है। ये तीनों नेता कांग्रेस और जद (एस) के उन 17 विधायकों में शामिल थे, जो 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके कारण एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। सोमशेखर और हेब्बार पिछली भाजपा सरकार में मंत्री थे।

सम्बंधित ख़बरें

कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज

कर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा, 6 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान

कर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन

PM Modi Visit: 9400 करोड़ की सौगात, सोमनाथ में विशेष पूजा और देश का पहला PM मित्रा पार्क, जानें पूरा शेड्यूल

सोमशेखर और हेब्बार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे। मूल रूप से कांग्रेस नेता विश्वनाथ जद (एस) में थे और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष थे। उन्होंने 2019 में भाजपा का दामन थाना था। विजयेंद्र ने यहां पत्रकारों से कहा, “मुझे सुबह इस बारे में सूचना मिली। मैं उनसे आज ही बात करूंगा, मैं उनसे पूछूंगा कि उनके इरादे क्या हैं…यह गंभीर विषय है, मैं आज ही उनसे चर्चा करूंगा।” शिवकुमार ने कहा, “मैंने अलग से एक रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसके लिए अन्य दलों के नेताओं को भी न्योता दिया गया था, इसलिए वे (सोमशेखर, हेब्बार), विश्वनाथ और अन्य समेत करीब 10 लोग आए थे।”

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में क्यों आएंगे? वे हमारी पार्टी के विधायक नहीं हैं। वे विधायक दल की बैठक में नहीं आए थे, वे केवल रात्रिभोज के लिए आए थे।” विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि वह सोमशेखर से बात करेंगे, क्योंकि पिछले दो-तीन महीनों में विधायक के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। उन्होंने कहा, “सोमशेखर ने मुझे बताया कि उन्हें रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया गया था और वह वहां गए थे, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उन्होंने किसी भी चीज का उल्लंघन किया है। मैं उनसे बात करूंगा।” अशोक ने कहा कि उन्होंने कल सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सत्र के दौरान ऐसे कई निमंत्रण होंगे, इसलिए वह रात्रिभोज में गए होंगे। उन्होंने कहा, “लेकिन, मैं उन्हें फोन करूंगा और उनसे बात करूंगा।” (एजेंसी)

Three bjp mlas attended congresss dinner program

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 14, 2023 | 11:50 PM

Topics:  

  • BY Vijayendra
  • Karnataka News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.