Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर, गोवा और जयपुर समेत देश के कई एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 29, 2024 | 05:52 PM

तुर्की का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नागपुर, राजस्थान के जयपुर और गोवा सहित देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार को ईमेल के जरिए मिली है। जिसके चलते प्रशासन में हड़कंप मचा गया। वहीं, देश भर के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नागपुर एयरपोर्ट को यह धमकी भरा ईमेल आज सुबह 9:45 बजे आया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध चीजों की जांच की गई। लेकिन अब तक विस्फोटक या अन्य सामग्री नहीं मिली है। हालांकि एतिहात के तौर पर यात्रियों के सामान की कड़ी जांच की जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयपुर, आगरा, श्रीनगर, चंडीगढ़, कानपूर और वाराणसी सहित देश भर के कई एयरपोर्ट को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं। सभी एयरपोर्ट की तलाशी ली गई। लेकिन अब तक कोई विस्फोटक हाथ नहीं लगा है। सुरक्षाकर्मियों को यह एक फर्जी ईमेल होने का शक है। ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है। सभी एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

इंडिगो फ्लाइट लेट हुई तो पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर कर दिया गरबा, स्टाफ भी हुआ शामिल; वीडियो वायरल

गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी

इस डिवाइस को रखा पास तो हो जाएंगे गिरफ्तार, Goa Airport से मामला वायरल

#WATCH | Airport Director SVT Dhanamjaya Rao says, "We received a mail. We have alerted our security agencies and airlines. We are taking necessary action on this. As of now, there is no panic. (Flight) operations are normal…We are doing general additional security checks…" pic.twitter.com/Tobqa2F5ag — ANI (@ANI) April 29, 2024

गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट के निदेशक एसवीटी धन्मजय राव ने कहा कि धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। पुलिस और बॉम्ब स्क्वाड ने एयरपोर्ट परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। राव ने कहा कि एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट को आज सुबह ऐसा ही ईमेल मिला। जिसके बाद एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान के बाद अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अधिकारी ने कहा, “हम मामले में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए विभिन्न राज्यों में अपने समकक्षों के साथ सहयोग कर रहे हैं। शहर पुलिस की तकनीकी सेल भी सक्रिय रूप से मामले की जांच कर रही है।”

Threats to bomb attack airports of many countries including nagpur goa and jaipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2024 | 04:55 PM

Topics:  

  • Goa Airport

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.