Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावधान! भिखारियों को भीख देने पर जाना होगा जेल, भारत के इस शहर में लागू होगा नया कानून

परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा के मुताबिक, रिपोर्ट तैयार करते समय कुछ भिखारियों के पास पक्का घर मिला, और दूसरों के बच्चे बैंक में काम करते हैं। एक बार एक भिखारी के पास 29 हजार रुपये मिले।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 19, 2024 | 02:35 PM

भिखारियों को भीख देने पर जाना होगा जेल

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर, जो अब भिखारी-मुक्त होने के लिए अपनी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। भिखारियों से शहर को निजात दिलाने के लिए यहां का स्थानीय प्रशासन ने अलग-अलग उपाय करने का निर्णय लिया है कि उसकी सड़कें भिखारियों से मुक्त हों। 1 जनवरी से जिला प्रशासन भिखारियों को पैसे देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना शुरू कर देगा।

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रशासन पहले ही इंदौर में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर चुका है। उन्होंने कहा, “भीख मांगने के खिलाफ हमारा जागरूकता अभियान इस महीने के अंत तक जारी रहेगा। अगर एक जनवरी से कोई भी व्यक्ति भिक्षा देते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। जिला कलेक्टर ने आगे कहा कि मैं इंदौर के सभी लोगों से अपन निवासियों से अपील करता हूं कि वे लोगों को भिक्षा देकर पाप में भागीदार न बनें।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

झाबुआ में जहरीली गैस का तांडव: वॉटर प्लांट से रिसाव के बाद मची अफरा-तफरी, 50 लोग अस्पताल में भर्ती

Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी

इंदौर की सड़कों को भिखारी मुक्त बनाने का प्रयास

आपको बता दें कि सड़कों पर बैठे भिखारियों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंदौर की सड़कों को भिखारी मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस परियोजना में 10 शहर शामिल हैं – दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और अहमदाबाद। भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान के दौरान इंदौर प्रशासन ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए।

कुछ भिखारियों के पास पक्का घर

परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा ने कहा, “जब हम रिपोर्ट तैयार करते हैं, तो हमें पता चलता है कि कुछ भिखारियों के पास पक्का घर है, और दूसरों के बच्चे बैंक में काम करते हैं। एक बार हमें एक भिखारी के पास 29,000 रुपये मिले। एक अन्य भिखारी ने पैसे उधार दिए और ब्याज का दावा किया। एक गिरोह राजस्थान से भीख मांगने के लिए यहां बच्चों के साथ आया, हालांकि उनको एक होटल से बचाया गया, जहां वे ठहरे हुए थे।

मध्य प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि इंदौर स्थित एक संगठन सरकार के प्रयासों में सहायता के लिए आगे आया है। उन्होंने कहा, “संगठन उन्हें छह महीने तक आश्रय प्रदान करेगा और उनके लिए काम ढूंढने का प्रयास करेगा। हम लोगों को भीख मांगने से मुक्त कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Those who give money to street beggars will have to go to jail in this city

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 02:35 PM

Topics:  

  • Indore
  • Madhya Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.