Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर की शांति निकेतन कॉलोनी में एक कार ने बच्चे को कुचला। कार मालिक ने दिखाई इंसानियत, खुद ड्राइवर को लेकर पहुंचे थाने।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार (Image- Social Media)
Indore Car Driver Crush Colony Child Viral Video: बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित शांति निकेतन कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर खेल रहे एक छोटे बच्चे के ऊपर से एक कार गुजर गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हालांकि हादसे के बाद कार मालिक के कदम की शहरभर में सराहना हो रही है।
जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। तभी एक कार वहां पहुंची। एक बच्चा समय रहते साइड हो गया, लेकिन दूसरा बच्चा वहीं रह गया। इसी दौरान ड्राइवर ने लापरवाही से कार चलाते हुए बच्चे को कुचल दिया। कार की गति ज्यादा नहीं थी, फिर भी वह बच्चे के ऊपर से गुजर गई।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना (Indore Car Driver Crush Colony Child)
यह हादसा मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। सामने आए वीडियो में दिखता है कि कार के दोनों पहिए बच्चे के ऊपर से गुजरते हैं। हैरानी की बात यह रही कि कार निकलने के बाद बच्चा खुद उठकर बैठ जाता है। घटना के बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे को तुरंत बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर हनी ट्रैप केस: जिसे ‘जीजा’ कहकर बुलाती थीं ‘हनी गर्ल्स’, वो हेड कॉन्स्टेबल भी गिरफ्तार; SIT जांच तेज
IAS अधिकारियों के बेटे-बेटी को आरक्षण क्यों? OBC रिजर्वेशन और क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट, छिड़ी नई बहस
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ी कार, दोनों पैर हुए फ्रैक्चर, वाहन मालिक ने करवाया इलाज. घटना लसुड़िया थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी शांति निकेतन की है। कार मालिक ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, ड्राइवर को लेकर लसुड़िया थाने पहुंचे, केस हुआ। pic.twitter.com/9aOOaR2q4Z — SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) April 2, 2026
पुलिस की कार्रवाई
इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, कार मालिक खुद ड्राइवर और गाड़ी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने (Indore Car Driver Crush Colony Child) का मामला दर्ज किया गया है।
कार मालिक ने दिखाई जिम्मेदारी
कार मालिक संजय अग्रवाल ने हादसे के बाद जिम्मेदारी दिखाते हुए बच्चे को तुरंत अस्पताल भिजवाया और उसके इलाज का पूरा खर्च उठाया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है और उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- दुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
कार मालिक ने खुद ड्राइवर को लसूड़िया थाने भेजकर एफआईआर दर्ज करवाई। इस कदम की शहर में सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
