मणिपुर : CM बीरेन का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा- मेरी माफी पर राजनीति करने वाले राज्य में फैलाना चाहते हैं अशांति
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि, राज्य में 20 महीने से जारी जातीय संघर्ष को लेकर उनके माफी मांगने पर राजनीति करने वाले लोग पूर्वोत्तर राज्य में अशांति पैदा करना चाहते हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
एन बीरेन सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि, राज्य में 20 महीने से जारी जातीय संघर्ष को लेकर उनके माफी मांगने पर राजनीति करने वाले लोग पूर्वोत्तर राज्य में अशांति पैदा करना चाहते हैं लेकिन उनकी सरकार की प्राथमिकता शांति बहाल करना है। CM सिंह ने कहा, ‘‘अतीत बीत चुका है।” इसके साथ ही उन्होंने समुदायों से एक साथ बैठकर मई 2023 से पूर्वोत्तर राज्य में जारी संघर्ष का स्थायी समाधान खोजने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने इस बाबत कहा कि, ‘‘मेरे बयान को लेकर राजनीति करने वाले लोग अशांति फैलाना चाहते हैं। विपक्ष की कोई विचारधारा नहीं है। मैंने जो कहा, वह दुख और पीड़ा की अभिव्यक्ति थी… मैंने उन लोगों से माफी मांगी जो पीड़ित हैं और जिन्होंने अपने प्रियजन को खो दिया है। मैं आतंकवादियों से माफी क्यों मांगूं? मैं निर्दोष लोगों और अपने घरों से विस्थापित लोगों से माफी मांग रहा हूं।”
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
आधी रात फिर सुलगा मणिपुर, चुराचांदपुर में कुकी नेता के घर पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
मणिपुर में शांति की पहली दस्तक! नए CM खेमचंद से मिले कुकी-जो नेता; बीरेन सिंह को लेकर कही यह बड़ी बात
फिर हिंसा में जल रहा मणिपुर… ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला उखरुल, पुलिस ने ये क्या कर दी अपील?
जानकारी दें कि, मुख्यमंत्री ने राज्य में हुए जातीय संघर्ष के लिए मंगलवार को माफी मांगी थी। इन संघर्षों में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। सिंह ने सभी समुदायों से पुरानी गलतियों को भूलकर माफ करने तथा नए सिरे से शुरुआत करने की अपील की थी।
उन्होंने कहा था कि, “राज्य में जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं खेद व्यक्त करना चाहता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया और कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। मुझे खेद है और मैं माफी मांगना चाहता हूं लेकिन पिछले तीन से चार महीनों में अपेक्षाकृत शांति देखने के बाद मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।”
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ, सो हुआ। मैं सभी समुदायों से अपील करना चाहता हूं कि वे पिछली गलतियों को माफ करें और भूल जाएं तथा शांतिपूर्ण व समृद्ध मणिपुर में एक साथ रहकर नए सिरे से जीवन शुरू करें।”
जानकारी दें कि, मणिपुर में जातीय संघर्ष के लिए पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा ‘माफी’ मांगे जाने बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा था कि माफी मांगना काफी नहीं है, अगर वह मानते हैं कि स्थिति को संभालने में नाकाम रहे तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने मणिपुर की ‘‘अनदेखी” करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
