मुंबई में भारी बारिश से डूबे ये इलाके, अंधेरी का सबवे बंद,12 से ज्यादा मार्गों पर बसें डायवर्ट
- Written By: साक्षी सिंह
File
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अधिकतर शहर में भारी बारिश हो रही है। जिससे शहरों के इलाकों में पानी भर गया है। वहीं मुबई (Mumbai के कई इलाकों में सुबह भारी बारिश दर्ज की गई। कुर्ला, चेम्बूर, अंधेरी में भारी जल जमाव हो गया है, जिस वजह से अंधेरी सबवे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया है।
बसों को किया गया डायवर्ट
मुंबई में भारी बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी का जलभराव हा गया है। इस वजह से बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) लिमटेड ने 12 से ज्यादा मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया है।
भारी बारिश के चलते यातायात प्रभावित
भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। जिस वजह से यातायात लंबे समय तक बाधित रहा। अंधेरी और दहिसर सबवे में कुछ समय के लिए पानी भर गया। फिलहाल, उपनगरीय लोकल ट्रेन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
MLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
#WATCH | Maharashtra: Houses, roads in Yavatmal submerged in water due to incessant rain in the region. pic.twitter.com/9Hus9bezuB — ANI (@ANI) July 22, 2023
100 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज
शुक्रवार को 9 घंटे में सांताक्रुज वेदर ब्यूरो में 100 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक उपनगर में औसतन 115.2 एमएम, जबकि (कोलाबा वेदर ब्यूरो) शहर में औसतन 92.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। लागों के घरों में बारिश का पानी भर गया है।
