Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में चोरी, डॉक्टर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पद्मनाभ स्वामी मंदिर से जो बर्तन चोरी हुआ है उसे स्थानीय भाषा में "उरुली" कहा जाता है। यह पारंपरिक बर्तन कांसे का बना होता है जिसका उपयोग मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता रहा है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Oct 20, 2024 | 03:04 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम : केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी के आरोपियों को पुलिस ने हरियाणा राज्य से हिरासत में लिया है। आरोपियों को आज तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मनाभ स्वामी मंदिर से जो बर्तन चोरी हुआ है उसे यहां की स्थानीय भाषा में “उरुली” कहा जाता है। उरुली एक पारंपरिक बर्तन है जो कांसे का बना होता है। इसका उपयोग इस प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता रहा है।

आरोपियों में एक डॉक्टर भी शामिल

मामले में की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें हरियाणा पुलिस के सहयोग से हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक पेशे से डॉक्टर है। इतना ही नहीं उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी है।

सम्बंधित ख़बरें

थरूर को अपने साथ लाने की तैयारी में वामपंथी! कांग्रेस हाईकमान अलर्ट, क्या हाथ से निकलेगा तिरुवनंतपुरम का किला?

Ranji Trophy 2025-26 में चंडीगढ़ ने हासिल की पहली जीत, केरल को पारी और 92 रनों से दी शिकस्त

शशि थरूर को मनाएंगे राहुल गांधी, बोले- हम केरल में सरकार बना रहे हैं, आपस में मत लड़ो

पीएम मोदी ने कर दी भविष्यवाणी…केरल में भी बनेगी भाजपा सरकार, अहमदाबाद कनेक्शन बताकर सबको दी टेंशन

सीसीटीवी फुटेज से मिला चोरों का सुराग

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबित मंदिर में चोरी की यह घटना बीते गुरुवार को हुई। मंदिर के अधिकारियों को जैसे ही मंदिर से बर्तन गायब होने की भनक लगी उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कई घंटों तक मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान की। जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी हरियाणा से हैं जिसके बाद उन्हें हरियाणा से ढूंढ निकाला गया। केरल की पुलिस ने हरियाणा जाकर वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को हिरासत में लिया है। आज आरोपियों को केरल लाये जाने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Theft in kerala padmanabha swamy temple four accused including doctor arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 03:04 PM

Topics:  

  • Kerala
  • Kerala Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.