हरियाणा के 44 तो पंजाब के 33 लोग डिपोर्ट, तीसरा अमेरिकी विमान अमृतसर लैंड…वॉल्वो लेकर पहुंची पुलिस
अमेरिका में रहे भारतीयों लगातार ट्रंप प्रशासन डिपोर्ट कर रहा है। 16 फरवरी को रात 10 बजे अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 A ग्लोबमास्टर विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा।
- Written By: Saurabh Pal
भारतीयों को लेकर आया अमेरिकी विमान (फोटो- सोशल मीडिया)
अमृतसरः अमेरिका में रहे भारतीयों लगातार ट्रंप प्रशासन डिपोर्ट कर रहा है। 16 फरवरी को रात 10 बजे अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 A ग्लोबमास्टर विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। इस विमान में 112 लोग थे। जिसमें हरियाणा के 44 व पंजाब के 33 लोग थे। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को लाने वाला यह तीसरा विमान है।
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है। करीब 6 घंटे पूछताछ के बाद ये लोग एयरपोर्ट से बाहर आए। हरियाणा के लोगों के लिए पुलिस ने वॉल्वो बस लेकर आई थी। जिसमें सभी लोगों को बैठाया गया।
एयरपोर्ट पर अमृतसर की DC साक्षी साहनी भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग शारीरिक रूप से तंदुरुस्त हैं। डिपोर्ट किए गए लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को डाइपर के साथ दूध उपलब्ध करवाया। बताया जा रहा है कि देश के 18 हजार लोगों को भारत भेजा जाएगा, जिनमें करीब 5 हजार लोग हरियाणा हैं। अब तक कुल 335 भारतीय डिपोर्ट हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
हाईवे पर लगे CCTV की पाकिस्तान में स्क्रीनिंग! पठानकोट से पकड़ा गया जासूस, सेना का लाइव डेटा कर रहा था शेयर
वहीं शनिवार रात साढ़े 11 बजे अमेरिकी विमान 116 भारतीयों का दूसरा बैच लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। महिलाओं-बच्चों को छोड़कर सभी पुरुषों को हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर विमान में बैठाया गया था। एयरपोर्ट पर ही उनके परिवार से मुलाकात कराई गई। करीब 5 घंटे की वैरिफिकेशन के बाद पुलिस की गाड़ियों में सभी को घर छोड़ा गया।
विपक्ष ने किया था हंगामा
अमेरिका से आए पहले विमान में 104 अप्रवासी भारतीय थे। इनमें बच्चों को छोड़कर महिलाओं-पुरुषों को हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़कर लाया गया था। इस दौरान सियासी हंगामा खड़ा हो गया था। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था।
भगवंत मान ने किया अपनों का स्वागत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विदेशों से लौट रहे भारतीयों को पूरा सम्मान मिलेगा, चाहे वे किसी भी तरीके से वहां गए हों। उन्होंने आश्वासन दिया कि वापस आने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाएगा, ताकि वे अपने देश में ही आजीविका कमा सकें।
