- Hindi News »
- India »
- The Investigation Will Be Speeded Up After Seeing Sasikala Know On What Kind Of Artisans This Decision Will Be Taken
भ्रष्टाचारी नेताओं पर टेढ़ी होगी जांच एजेंसियों की नजर, जानें कितना कारगर होगा पीएम का ये फैसला!
जांच एजेंसियों पर लगातार खड़े हो रहे सवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को खुली छूट दे दी है और इसमें सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
- Written By: शुभम पाठक

पीएम मोदी (सोर्स:-सोशल मीडिया)
न्यू दिल्ली: जांच एजेंसियों की जांच प्रक्रिया को लेकर प्रधानमंत्री के 10 वर्षों के कार्यकाल में कई सारे सवाल खड़े हुए है। विपक्ष लगातार रूप से सवाल खड़े करता रहा है कि जांच एजेंसियां पक्षपात करते हुए केवल विपक्षी नेताओं पर शिकंजा कसती है और बीजेपी के नेताओं के भ्रष्टाचार को नजरअंदाज करती है।
हालांकि इस दावे की सत्यता की बात करें तो इसमें कोई दोहराई नहीं है कि पिछले 10 वर्षों में जांच एजेंसियों ने विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं पर अपना शिकंजा कसा है। तो पीएम मोदी के जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खुली छूट देने वाले आज के इस बयान के बाद सवाल ये खड़े हो रहे है कि आज के घोषणा के बाद जांच एजेंसियां अपनी नजर किन-किन भ्रष्टाचारी नेताओं पर टेढी करने वाली है।
पीएम मोदी ने एजेंसियों को दी खुली छूट
जांच एजेंसियों पर लगातार खड़े हो रहे सवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को खुली छूट दे दी है और इसमें सरकार की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जानकारी के लिए बता दें कि राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक दीमक है जिसने देश को खोखला कर दिया है और वह देश को इस बुराई से मुक्त कराने के लिए पूरे दिल से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बच नहीं पायेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
ये भी पढ़े:- हाथरस हादसे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर, CBI जांच की मांग
“भ्रष्टाचारी कानून से बच नहीं पाएगा”
पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिना किसी हिचकिचाहट के कहना चाहूंगा कि मैंने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एजेंसियों को खुली छूट दे दी है। सरकार कहीं भी हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्हें ईमानदारी के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए… मैं नागरिकों से कहना चाहता हूं कि कोई भी भ्रष्टाचारी कानून से बच नहीं पाएगा, ये मोदी की गारंटी है।
मेरे लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को चुनावी जीत या हार के संदर्भ में नहीं मापा जाना चाहिए। मैं चुनाव जीतने या हारने के लिए भ्रष्टाचार से नहीं लड़ रहा हूं। यह मेरा मिशन है, मेरा दृढ़ विश्वास है। मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार एक ऐसा दीमक है जिसने देश को खोखला कर दिया। मैं इस देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने और आम लोगों के मन में भ्रष्टाचार के खिलाफ नफरत पैदा करने के लिए पूरे दिल से काम कर रहा हूं।
ये भी पढ़े:- CM ममता के खिलाफ राज्यपाल के मानहानि केस में अब कल होगी सुनवाई, छेड़छाड़ का है मामला
कांग्रेस पर किया कटाक्ष
अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। जहां पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अब ‘भ्रष्टाचारी बचाओ आंदोलन’ चलाना शुरू कर दिया है। जब भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाता है तो वे हंगामा करते हैं… ऐसा कहा जा रहा है कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है…’भ्रष्टाचार करें ‘आप’, शराब घोटाला करें ‘आप’ और ‘आप की शिकयत करे कांग्रेस, आप को कोर्ट में लेके जाए कांग्रेस, अब कार्यवाही हो तो गाली दे मोदी को…और अब वे पार्टनर हैं…कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP के खिलाफ तथ्य पेश किए थे, अब उन्हें बताना होगा क्या वे तथ्य सही थे या नहीं।
The investigation will be speeded up after seeing sasikala know on what kind of artisans this decision will be taken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












