- Hindi News »
- India »
- The Army Tested The Ai Machine Gun Which Will Identify The Enemy By Firing Bullets On Its Own
खुद ही पहचान कर गोलियों से दुश्मन का करेगी खात्मा, सेना ने की AI मशीन गन की परीक्षण
इस तरह के हथियारों का परीक्षण ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं। यह तकनीक भारतीय डिफेंड टेक्नोलॉजी में एक नया इतिहास रचता है।
- Written By: मनोज आर्या

IMI नेगेव एनजी
नई दिल्ली: भारत ने स्वदेशी हथियार उत्पादन के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाया है। देहरादून स्थित BSS मटेरियल कंपनी ने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑटोनॉमस लीथल वेपन सिस्टम, नेगेव LMG का 14000 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। भारतीय सेना के साथ मिलकर यह परीक्षण किया गया था। यह टेक्नोलॉजी भविष्य के वॉर, विशेषकर बॉर्डर एरिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जहां जवानों को उतारना जोखिम भरा होता है, वहां यह हथियार आसानी से काम कर सकता है।
इस तरह के हथियारों का परीक्षण ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को मजबूत करने के लिए किए जा रहे हैं। यह तकनीक भारतीय डिफेंड टेक्नोलॉजी में एक नया इतिहास रचता है। आर्टिफिशियल -इनेबल्ड हथियारों से हमारी सेना को ज्यादा मजबूती मिलेगी। सीमा पर सुरक्षा बढ़ेगी।
क्या है इसकी खासियत?
बता दें कि यह तकनीक दुनिया की खतरनाक मशीन गन में से एक है। इस गन की कुल वजन 7.65 किलोग्राम की है। इस गन मे 5.56x45mm नाटो मैगजीन लगती है। यह गैस ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट तकनीक पर काम करती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह गन एक बार में 850 से 1050 राउंड प्रति मिनट की रेट से फायरिंग कर सकती है। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि गोलियां 915 मीटर प्रति सेकेंड की गति से दुश्मन की धज्जियां उड़ा सकती है। इस मशीन गन की फायरिंग रेंज 300 से 1000 मीटर होती है। अधिकतम 1200 मीटर तक फायर कर सकती है। इसमें 150 से 200 राउंड की बेल्ट या 35 राउंड की मैगजीन लगाई जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल के बाद अब चश्मा होगा स्मार्ट, Nothing का बड़ा धमाका, क्या Meta को देंगा टक्कर
गूगल का भारत में 2026 AI स्टार्टअप्स एक्सेलेरेटर प्रोग्राम… नवाचार और विकास का नया मंच
Deepfake से बचना अब जरूरी, सरकार का बड़ा अलर्ट, 3 गुना तेज हुआ फर्जी कंटेंट हटाने का काम
AI से GIS तक: ई-गवर्नेंस में चमका छत्रपति संभाजीनगर, राज्यस्तरीय मूल्यांकन में दूसरा नंबर
स्थान: 14,000 फीट की ऊंचाई पर कठिन सीमाई इलाकों में।
उद्देश्य: हथियार की कार्यक्षमता और सटीकता का आकलन करना।
तकनीक: इस हथियार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लगा है, जो दुश्मनों को पहचान सकता है। खुद से फायर कर सकता है।
सहयोग: भारतीय सेना और देहरादून की BSS मटेरियल कंपनी ने मिलकर यह परीक्षण किया।
पीएम मोदी के बाद रेखा गुप्ता ने लगाया सिंदूर का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा डीआरडीओ
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। डीआरडीओ ने 9 अलग-अलग तकनीकों को 10 सार्वजनिक और निजी कंपनियों को सौंपा है। इन तकनीकों में हथियार और जमीनी युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम शामिल हैं। इनमें माउंटेड आर्टिलरी गन और सीबीआरएन (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) रिकॉनेसेंस व्हीकल जैसे सिस्टम भी हैं। शनिवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर के पास व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (VRDE) में एक कार्यक्रम में यह समझौता हुआ। डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी आकाश मिसाइलों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा इंडस्ट्री को ऐसे हालात के लिए जल्द और बेहतर क्षमता वाली योजना तैयार करनी चाहिए।
The army tested the ai machine gun which will identify the enemy by firing bullets on its own
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CBI का बड़ा खुलासा: महाराष्ट्र में साइबर फ्रॉड रैकेट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में
Apr 03, 2026 | 02:11 PMराघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
Apr 03, 2026 | 02:10 PMSaoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण
Apr 03, 2026 | 02:04 PMशाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
Apr 03, 2026 | 02:03 PMMumbai Oxygen Supply: मेडिकल ऑक्सीजन टेंडर पर सवाल, बढ़ी लागत और मांग को लेकर ऑडिट की मांग
Apr 03, 2026 | 01:59 PMछत्रपति संभाजीनगर में 1.26 करोड़ का बड़ा ‘गैस घोटाला’ उजागर; टैंकरों से LPG चुराकर भर रहे थे सिलेंडर
Apr 03, 2026 | 01:57 PMतृप्ति देसाई का नया धमाका, बोलीं- वक्त आने पर दूंगी नीलम गोरहे और अशोक खरात की मुलाकात के सबूत!
Apr 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














