जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम
शोपियां के ज़िनपाथर केलर इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी फंसे हुए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
File Photo
शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। वहीं इससे पहले शोपियां में ही आज सुबह पुलिस ने पहलगाम के आतंकियों के पोस्टर लगाए थे। बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकी अभी तक सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगे हैं। कश्मीर में अब इन आतंकियों के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर 3 वांटेड आतंकियों के पोस्टर चिपकाए हैं। यह आतंकी पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे। इनके बारे में सूचना देने वालों को 20 लाख का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि हमले को अंजाम देने के बाद यह आतंकी दक्षिण कश्मीर के घने जंगलों में छिपे हुए हैं।
बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे आतंकी
सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। यह आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों ओर से घेर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया। इस दौरान सेना और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
पहलगाम का बदला अभी बाकी है…घाटी में लगाए गए पोस्टर, आतंकियों की सूचना देने पर मिलेंगे 20 लाख
वहीं पहलगाम हमले के कुछ ही दिनों बाद, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने 25 अप्रैल को बिजबेहरा में थोकर के घर को IED से उड़ा दिया। माना जाता है कि थोकर ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को बैसरन घाटी पर हमला करने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी।
