Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PoK से ऑपरेट हो रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकवादियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 27, 2024 | 10:56 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार करके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कुपवाड़ा पुलिस ने जिले के करनाह इलाके में आतंकवादियों से जुडे पांच लोगों गिरफ्तार करके एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और हथियारों तथा गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है।”

पुलिस ने एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जो लश्कर-ए-तैयबा के पीओके स्थित दो आकाओं द्वारा इस ओर भेजे गए हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था। इन आकाओं की पहचान मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर और काजी मोहम्मद खुशाल के रूप में की गई है। दोनों कुपवाड़ा जिले करनाह के निवासी हैं, जबकि उनके स्थानीय संचालक की पहचान करनाह के ही जहूर अहमद भट के रूप में की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक एके श्रेणी की राइफल, दो पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस ओर भेजी गई खेप आतंकवादियों से जुड़े उन सहयोगियों को पहुंचा दी गई, जो जहूर अहमद भट और पीओके स्थित आकाओं के भी संपर्क में थे। आगे के सुरागों के आधार पर चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।”

सम्बंधित ख़बरें

कश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO

जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा! खामेनेई के पोस्टर पर बवाल, राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहने पर भिड़े विधायक

बड़े हमले की फिराक में हैं आतंकी, IED के जरिए घाटी को दहलाने की साजिश, जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान खुर्शीद अहमद राथेर, मुदस्सिर शफीक, गुलाम सरवर राथेर और काजी फजल इलाही के रूप में की गई है, जो करनाह के ही निवासी हैं। अधिकारी ने कहा कि उनके कब्जे से एके श्रेणी की पांच राइफल, पांच मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि हथियारों की तस्करी की साजिश का पता लगाने के लिए मामले की तेजी से जांच की जा रही है। 

(एजेंसी)

Terror module operating from pok busted 5 associates of terrorists arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2024 | 10:56 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Terror Module Busted

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.