Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में तेजस्वी यादव ने संभाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा की स्टीयरिंग

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Feb 16, 2024 | 01:16 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

Follow Us
Close
Follow Us:

सासाराम/ बिहार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुक्रवार को बिहार के सासाराम जिले से फिर से शुरू हुई और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस सांसद राहुल ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय से सुबह यात्रा शुरू की और इस यात्रा के शाम को कैमूर जिले के मोहनिया के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है। 

यादव और राहुल एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी’ वाहन की छत पर बैठे थे और वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। दोनों नेताओं ने शहर की मुख्य सड़क पर एकत्रित भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया। यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा थी। विपक्षी ‘महागठबंधन’ के दोनों नेता दोपहर करीब तीन बजे कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

इससे पहले गुरुवार को राहुल ने बिहार के औरंगाबाद जिले में एक रैली को संबोधित किया और प्रदर्शनकारी किसानों का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने किसानों की तुलना उन सैनिकों से की, जो देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर लड़ते हैं। कांग्रेस नेता फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का जिक्र कर रहे थे। 

सम्बंधित ख़बरें

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान

Rajya Sabha चुनाव के लिए NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, जानें किस दिन करेंगे अपना नामांकन

राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, नितिन नवीन सहित 9 नामों पर लगी मुहर; जानें पूरा समीकरण

होली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलें, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Tejashwi yadav takes over steering of rahul gandhi nyay yatra in bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2024 | 01:16 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Rahul Gandhi
  • Sasaram
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.