पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू सेंट्रल जेल में कैद, दी जाएगी VIP सुविधा
- Written By: साक्षी सिंह
राजामहेंद्रवरम: तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) को विजयवाड़ा (Vijayawada Court) की एक अदालत द्वारा करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रविवार देर रात राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार (Rajamahendravaram Central Jail) ले जाया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
चंद्रबाबू नायडू को रविवार देर रात लाया गया राजामहेंद्रवरम सेंट्रल जेल
अधिकारी ने बताया कि नायडू विजयवाड़ा से पूर्वी गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम तक लगभग 200 किलोमीटर की यात्रा के बाद जेल पहुंचे। पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक पी जगदीश ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि चंद्रबाबू नायडू देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर जेल पहुंचे। न्यायिक हिरासत के दौरान नायडू को अदालत द्वारा दी गई सुविधाओं में घर का बना खाना, दवाएं और एक विशेष कमरा शामिल है।
#WATCH आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल लाया गया। कल उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। pic.twitter.com/LM60pdZ5ES — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2023
73 साल के पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जीवन को कथित संभावित खतरे के मद्देनजर जेल के अंदर रहने के लिए अलग स्थान उपलब्ध कराया गया है। वह जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति हैं। नायडू के बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश अपने पिता के साथ साथ जेल के गेट तक गए और वहां से जाने से पहले कुछ देर तक बाहर इंतजार करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
ससुर को सत्ता से हटाया और बदल दी हैदराबाद की किस्मत; वो नेता जिसके एक इशारे पर आज भी हिल जाती है दिल्ली
कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया बैन
PM मोदी के ‘दाहिने हाथ’ को मिली क्लीन चिट…ACB कोर्ट ने किया बरी, करोड़ों के घोटाले का था आरोप
हिरासत आदेश के अनुसार, न्यायाधीश ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नायडू के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर विश्वास करने के आधार हैं और जांच पूरी करने के लिए 24 घंटे पर्याप्त नहीं हैं। नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में शनिवार सुबह नंदयाल से गिरफ्तार किया गया था। अपराध जांच विभाग (CID) की टीम ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी विशेष बस में सो रहे थे।
