‘RSS आतंकवादी संगठन’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल, भाजपा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
RSS: कांग्रेस नेता उदित राज ने आरएसएस को आतंकी संगठन बताया। भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए उदित राज के बयान को मूर्खतापूर्ण और अज्ञानता से भरा कहा।
- Written By: आकाश मसने
उदित राज व तरुण चुघ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tarun Chugh Replied To Udit Raj: दशहरे के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को 100 साल पूरे हो गए। एक तरफ राजनीतिक पार्टियां और अन्य लोग इस मौके पर आरएसएस को शुभकानाएं दे रहे थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता उदित राज RSS को आतंकवादी संगठन बता दिया। इसके बाद देश में राजनीतिक भूचाल आ गया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने उदित राज के बयान को मूर्खतापूर्ण और अज्ञानतापूर्ण बताते हुए कहा कि वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
तरुण चुघ ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र को देवता मानने वाले और देश के लिए तपस्या करने वाले लोगों का संगठन है। पिछले 100 वर्षों से यह संगठन व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में लगा हुआ है। यह जातिवाद और अलगाववाद को तोड़ने और देश के लोगों को एकजुट करने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेगा क्षत्रिय समाज, UGC कानून और राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी बड़ी बैठक
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
‘RSS ने पिछड़े और वंचितों के लिए किया काम’
भाजपा नेता ने कहा कि आरएसएस ने पिछड़े, वंचित और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए सराहनीय कार्य किया है। ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के इसके दर्शन ने देशवासियों में संघ के प्रति सम्मान और श्रद्धा का संचार किया है।
क्या बोले थे उदित राज?
कांग्रेस नेता उदित राज ने आरएसएस को एक आतंकवादी संगठन बताते हुए कहा कि इसी विचारधारा के कारण महात्मा गांधी की हत्या हुई। गांधीजी ने देश को आजाद कराया और यह बेहद दुखद है कि उनके जन्मदिन पर एक हत्यारे संगठन को सम्मानित और महिमामंडित किया जा रहा है। यह उन हिंसक लोगों का सम्मान है जो समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
उदित राज ने कहा कि जब गांधी जयंती पर एक स्मारक, डाक टिकट और सिक्का जारी किया गया, तो यह और भी दुखद हो गया कि जिस विचारधारा ने गांधीजी की हत्या की, उसे आज भी महत्व दिया जा रहा है। गांधीजी की हत्या तो हुई, लेकिन अब जब वे नहीं रहे, तो उनका अपमान किया जा रहा है।
चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधा
भाजपा नेता तरुण चुघ ने लद्दाख मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्र को राजनीतिक अखाड़े में बदल दिया है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव ने किया असली शिवसेना का दावा, शिंदे गुट की शाइना एनसी ने ठाकरे पर किया पलटवार
चुघ ने सवाल किया कि लद्दाख में हिंसा किसके इशारे पर हुई? इसमें कांग्रेस नेताओं की क्या भूमिका थी? चीनी सेना को रास्ता दिखाने की बात कौन कर रहा था? उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक लाभ के लिए लद्दाख जैसे पर्यटन स्थल को अशांति में धकेल दिया।
यूपीए सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
26/11 के मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए, तरुण चुघ ने यूपीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस समय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने विदेशी दबाव के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम के एक बयान का हवाला देते हुए, चुग ने कहा कि उनके इस स्वीकारोक्ति से साफ पता चलता है कि उस समय यूपीए सरकार ने कमजाेरी दिखाई थी। अगर उस समय कड़ी कार्रवाई की गई होती, तो बाद की कई घटनाओं को रोका जा सकता था। जनता सब देख रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
