Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल

Youth Congress: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 20, 2026 | 09:06 PM

Follow Us

AI Summit Bharat Mandapam Protest: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी टी-शर्ट उतार दी और हाथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली टी-शर्ट लहराते हुए “पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड” के नारे लगाए। जिस समय यह घटना हुई, उस समय समिट में दुनिया भर के दिग्गज और राजनयिक मौजूद थे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार देश हित से ऊपर कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता दे रही है और भारत-अमेरिका ट्रेड डील में भारत की विदेश नीति नरम नजर आ रही है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धूमिल करने की गहरी साजिश करार दिया है। भाजपा प्रवक्ताओं ने इसे “एंटी-नेशनल कांग्रेस” की हरकत बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जिन्होंने समिट हॉल में फर्जी तरीके से एंट्री कर इस ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन को अंजाम दिया था।

Close

Follow Us:

Youth congress shirtless protest at ai summit bharat mandapam delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 20, 2026 | 09:06 PM

Topics:  

  • AI Impact Summit 2026
  • Congress
  • Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.