Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत…रेस्क्यू जारी

आम आदमी पार्टी की ओर से स्टूडेंट विंग ASAP लॉन्च किया गया है। दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने एएसएपी के जरिए छात्रों को जोड़ने का प्रयास किया है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 20, 2025 | 06:31 PM

तमिलनाडु पत्थर खदान में हादसा, पांच की मौत

Follow Us
Close
Follow Us:

शिवगंगा:  तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में मंगलवार 20 मई को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चट्टान गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। घटना मल्लाकोट्टई इलाके में बनी पत्थर की खदान के पास हुई जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

शिवगंगा जिले में पत्थर की खदान में कार्य के दौरान अचानक जोरदार आवाज आई जिसके बाद अचानक चट्टाने दरकने लगीं और पत्थर गिरने लगे। हादसे के बाद रेस्क्यू कार्य अभी चल रहा है। CM एमके स्टालिन ने घायलों और मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

450 फीट अंदर खदान में कार्य कर रहे थे मजदूर

जानकारी के मुताबिक खदान में लगभग 450 फीट अंदर मजदूर खुदाई का काम कर रहे थे। इस बीच अचानक अंदर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां चट्टानें खिसककर गिरने लगीं। इस हादसे में कुछ मजदूर बड़ी चट्टान के नीचे दब गए। इस हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को मदुरई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

मंदिर में फहराया दरगाह का झंडा, मचा बवाल…मद्रास हाईकोर्ट बोला-झंडा कैसे लगा दिया गया?

‘अहंकार डूबेगा, सनातन गूंजेगा’, दक्षिण फतह करने की तैयारी में BJP, शाह के दौरे के तुरंत बाद पहुंचे नितिन नवीन

अमित शाह का दांव-पेंच तमिलनाडु में शुरू, चुनाव से ठीक पहले NDA में शामिल हुई PMK

पीएम मोदी के ‘घर’ में कट गए 73 लाख वोटरों के नाम, तमिलनाडु का आंकड़ा और तगड़ा

हादसे में मारे गए मजदूरों के नाम

तमिलनाडु की खदान में दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों को जान गंवानी पड़ी है। मरने वालों के नाम मुरुगानंदम, अरुमुगम, गणेशन, अंडिसामी और ओडिशा के हर्षित हैं। ये सभी लैंडस्लाइड के दौरान बड़ी चट्टान के नीचे दब गए थे। रेस्क्यू टीम ने जब इन्हें बाहर निकाला तो इनके सांसें थम चुकी थीं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच कराई जाएगी।

आत्महत्या या हादसा? खदान के गड्ढे में डूबने से 5 लोगों की मौत, नागपुर पुलिस के उड़े होश

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु हादसे को लेकर सीएम स्टालिन ने घटना में मृत मजदूरों की मौत पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने घटना को लेकर मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ घायल मजदूरों के इलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

पहले भी हुआ खदान में हादसा

तमिलनाडु में इससे पहले भी खदान में हादसा हुआ था। पिछले साल मई महीने में ही विरुद्धनगर जिले में करियापट्टी इलाके में एक पत्थर खदान में अचानक विस्फोट हो गया था। इस घटना में तीन लोगों का मौत हो गई थी जबकि कुछ मजदूर घायल भी हुए थे।

Tamil nadu stone mine accident five labour died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • Mine
  • Tamil Nadu Chief Minister M.K. Stalin
  • Tamilnadhu News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.