-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur 5 People Died Due To Drowning In Mine Pit Incident In Surgaon Of Umred Tehsil
आत्महत्या या हादसा? खदान के गड्ढे में डूबने से 5 लोगों की मौत, नागपुर पुलिस के उड़े होश
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र के नागपुर शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उमरेड तहसील के सुरगांव में घटना सामने आई है। कुही थाना क्षेत्र की गर्ग खदान के गड्ढे में जमा पानी में एक साथ 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

नागपुर में खदान में डूबने से 5 की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: लापता युवक के लोकेशन से उसकी तलाश में जुटी कुही पुलिस को कुही थाना क्षेत्र की गर्ग खदान (सुरगांव तहसील उमरेड) के गड्ढे में जमा पानी में एक साथ 5 लोगों की लाशें मिलने से खलबली मच गई। तैरने के चक्कर में सबकी डूबने से मौत हुई या सभी ने आत्महत्या की, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। नागपुर निवासी एहतेशाम मुक्तार अंसारी नागपुर से रविवार से ही लापता था। उसकी मिसिंग की रिपोर्ट भी दर्ज है।
एहतेशाम के मोबाइल का लोकेशन गर्ग खदान, सुरगांव तह. उमरेड में दिखाई देने की जानकारी उसके मामा कुही फाटा निवासी मोहम्मद रफीक अंसारी ने पांचगांव पुलिस चौकी में जाकर दी। इस पर पांचगांव चौकी की पुलिस ने खदान में जाकर एहतेशाम की तलाश शुरू की। ऐसे में पुलिस को पहले तो खदान के गड्ढे में भरे पानी में एक महिला की लाश दिखाई दी। आसपास देखने पर वहां पर 5 जोड़ी चप्पल भी मिलीं। पास ही एक मोटरसाइकिल और कपड़े भी मिले।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस को संदेह हुआ तो गोताखोर को बुलाकर पानी भरे गड्ढे की छानबीन करने को कहा गया। गोताखोर को पानी में 4 और लाशें मिलीं। लाशें देखकर पुलिस और वहां मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। गोताखोर की मदद से एक-एक करके 5 लाशें बाहर निकाली गईं। पुलिस ने सभी पांचों मृतकों की पहचान करा ली।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
मुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
मृतकों में तकिया दीवानशहा, मोमिनपुरा, नागपुर निवासी एहतेशाम मुक्तार अंसारी (22), डालडा कंपनी के समीप गुजरवाड़ी, नागपुर निवासी रज्जू उर्फ रंजना सूर्यकांत राऊत (22), रोशनी चंद्रकांत चौधरी (32), मोहित चंद्रकांत चौधरी ( (10) और लक्ष्मी चंद्रकांत चौधरी (8) तीनों प्लॉट नं। 75, लक्ष्मीनगर, बारोडा रोड, धुले, तह। जि। धुले निवासी का समावेश है। पांचों की पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि की गई। पांचों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नागपुर मेडिकल रवाना किया गया।
बच्चों संग पिता के घर नागपुर आई थी बेटी
इस मामले में मृतका रोशनी चौधरी व रंजना राउत के पिता द्वारा दी दी गई जानकारी के अनुसार बड़ी बेटी रोशनी की धुले निवासी चंद्रकांत राउत के साथ शादी हुई है और वह धुले में रहती थी। 3 मई को बेटा मोहित चंद्रकांत चौधरी और छोटी बेटी लक्ष्मी चंद्रकांत चौधरी नागपुर में वास्तुपूजन के कार्यक्रम के लिए आये थे। तब से ही वे अपने बच्चों के साथ नागपुर में पिता के घर रह रहे थे।
‘जो घर पर पत्थर फेंकते थे, आज भाजपा में शामिल हो गए’, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया खुलासा
रविवार को बड़ी बेटी रोशनी, छोटी बेटी रज्जू उर्फ रंजना, पोता मोहित और पोती लक्ष्मी सभी मिलकर ‘उमरेड की ओर नहाने जा रहे हैं’ कहकर घर से निकले परंतु शाम होने पर भी कोई घर नहीं लौटा। उनकी सब तरफ तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में चारों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पता चला कि पांचगांव क्षेत्र के फ्लाईओवर के बाजू खदान के तालाब में कुछ लोगों की लाशें मिली हैं। इस पर पिता घटनास्थल पर पहुंचे और सभी की पहचान की। घटना के बाद से मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।
Nagpur 5 people died due to drowning in mine pit incident in surgaon of umred tehsil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












