Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजय की TVK..BJP की जेरॉक्स! तमिलनाडु में AIADMK विधायकों के पाला बदलने पर भड़के स्टालिन, दिल्ली तक मची हलचल!

MK Stalin Attacks Vijay TVK Government: AIADMK विधायकों के पाला बदलने के बाद, DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने TVK को BJP की 'जेरॉक्स कॉपी' बताते हुए CM जोसेफ विजय पर निशाना साधा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 13, 2026 | 04:30 PM

एमके स्टालिन और सीएम विजय (सौजन्य- IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

MK Stalin Attacks CM Vijay: तमिलनाडु में टीवीके सरकार आने के बाद से विपक्ष सरकार पर हावी होने की कोशिश कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब एआईडीएमके के विधायक भी पार्टी को छोड़कर टीवीके में शामिल हो रहे है। इससे एम.के. स्टालिन भी चिंता में आ गए है। इस दौरान डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने टीवीके और सीएम सी. जोसेफ विजय पर बड़ा हमला बोला है।

पार्टी की महिला विंग और वॉलंटियर्स की सलाहकार बैठक में, पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा, “अब तमिलनाडु के जिन वोटरों ने TVK को वोट दिया था, उन्हें लग रहा है कि उन्होंने उन्हें वोट क्यों दिया। इस सरकार में अपराध बढ़े हैं। हर न्यूज़ चैनल पर गंभीर अपराधों की खबरें दिखती हैं। हाल की खबरों में, श्रीवैकुंटम में सत्ताधारी पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न किया है।”

TVK कार्यकर्ताओं से महिलाओं को बचाने की जरूरत

एम.के. स्टालिन ने कहा, TVK अध्यक्ष ने चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर बात की थी और कहा था कि उनके कार्यकर्ता महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करेंगे, लेकिन अब खबर आ रही है कि उनके अपने ही कार्यकर्ता यौन अपराधों में शामिल हैं। चुनाव के समय विजय ने कहा था कि TVK कार्यकर्ता महिलाओं की सुरक्षा करेंगे, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि TVK कार्यकर्ताओं से ही महिलाओं को बचाने की जरूरत है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: AIADMK गठबंधन पर मतभेद, अन्नामलाई व BJP की राहें हुईं जुदा

Viksit Bharat @2047: पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 11वीं बैठक आज, जानें किन 4 स्तंभों पर होगी चर्चा

CM Vijay का दिल्ली दौरा: सोनिया और राहुल गांधी से की मुलाकात; नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

तमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल

विजय की TVK, BJP की जेरॉक्स कॉपी

अब TVK नेता विजय AIADMK विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं। हमें लगता है कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है, और इसीलिए वे ऐसा कर रहे हैं। BJP दूसरे राज्यों में जो करती है, वही विजय तमिलनाडु में कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, विजय की TVK, BJP की जेरॉक्स कॉपी है। अभी हाथ की स्याही का निशान भी नहीं मिटता कि विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो जाते हैं। यह सरकार शर्मनाक है। इस बयान से उन्होंने सीएम विजय और दिल्ली में उनकी भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात की ओर इशारा किया है।

यह भी पढ़ें – लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

सीएम विजय को खुद पर भरोसा नहीं – स्टालिन

सीएम विजय पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, इस CM को खुद पर भरोसा नहीं है, और इसीलिए वे उस पार्टी (AIADMK) से लोगों को तोड़ रहे हैं जिसे वे ‘खाली ताकत’ कहते थे। असल में, उनकी अपनी पार्टी ही ‘सूखी ताकत’ है। अब मैं सभी महिला कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे यह संदेश लोगों तक पहुंचाएं।

हमारे पास नीतियां और इतिहास है। अगर लोगों को हमारे बारे में पता चलेगा, तो वे जरूर हमारा समर्थन करेंगे। हमारा आंदोलन और पार्टी ज्ञान पर आधारित है। मैं चाहता हूं कि आप सभी लोगों को इसके बारे में बताएं। आइए, हम सब मिलकर कड़ी मेहनत करें।

Tamil nadu politics mk stalin attacks cm vijay tvk aiadmk mlas defection copy bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 04:30 PM

Topics:  

  • AIADMK
  • MK Stalin
  • Tamil Nadu
  • Tamilnadu News
  • TVK
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.