Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तमिलनाडु में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सरकारी बसों के ड्राइवर, सामने रखीं ये मांगें

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Jan 09, 2024 | 10:55 AM

हड़ताल पर सरकारी बसों के ड्राइवर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 15वें वेतन संशोधन (Pay Revision) की मांग को लेकर तमिलनाडु (Tamil Nadu) राज्य परिवहन निगम (TNSTC) ने राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) की है। तमिलनाडु परिवहन संघ (Tamil Nadu Transport Association) मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 

तमिलनाडु में परिवहन कर्मचारी संघों ने सोमवार को एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार के साथ असफल वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। मंगलवार को कर्मचारी संघों ने राज्य सरकार पर उनकी मांगों पर विचार नहीं करने का आरोप लगाया।

#WATCH | Kancheepuram: Tamil Nadu State Transport Corporation (TNSTC) holds an indefinite strike across the state demanding the signing of the 15th wage revision agreement to increase the pay, filling vacancies in bus driver and conductor posts and releasing Dearnance Allowances… pic.twitter.com/gZecKaaPKD — ANI (@ANI) January 9, 2024

‘पोंगल’ पर पड़ सकता है असर 

ट्रांसपोर्ट यूनियनों की हड़ताल प्रमुख तमिल त्योहार ‘पोंगल’ से पहले हुई है, जिससे उत्सव की भीड़ में खलल पड़ने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

96 पहियों पर आया 210 टन का महाकाय शिवलिंग, पुल पार होते ही लोगों ने कहा- यह चमत्कार है!

क्या है कार्तिगई दीपम विवाद? जिसने तमिलनाडु में बिछाई सियासी बिसात, चुनाव में BJP को मिलेगा फायदा!

भारत का अनोखा मंदिर: जहां पहले होती है शादी और अगले ही दिन मनाया जाता है मौत का मातम

श्रीलंका ने फिर दिखाई दादागिरी; तीन और भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, रामेश्वरम में बढ़ा तनाव

राज्य के परिवहन मंत्री एस एस शिवशंकर ने सोमवार को आरोप लगाया था कि परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल “राजनीतिक मकसद” है और इससे जनता को परेशानी होगी। हड़ताल पर उचित कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा था कि वित्तीय स्थिति में सुधार होने पर उनकी मांगें उचित समय पर पूरी की जाएंगी।

वहीं परिवहन विभाग ने कहा कि आठ परिवहन निगमों ने मंगलवार, 9 जनवरी, 2024 की सुबह तक 9,452 बसों के सामान्य बस संचालन के मुकाबले 8,787 बसें संचालित कीं।

हड़ताल का कारण 

आपको बता दें, की तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) ने वेतन बढ़ाने के लिए 15वें वेतन संशोधन समझौते पर हस्ताक्षर करने, बस चालक और कंडक्टर पदों में रिक्तियों को भरने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) जारी करने की मांग को लेकर राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। 

Tamil nadu government buses drivers strike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2024 | 10:55 AM

Topics:  

  • Bus Drivers Strike
  • Tamil Nadu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.