तमिलनाडु में नतीजों से पहले BJP का बड़ा खुलासा…अगर विजय को मिला बहुमत तो क्या करेगी पार्टी? क्या है प्लान
Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु चुनाव नतीजों से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल्स को नकारते हुए विजय की पार्टी से गठबंधन करने से इनकार किया।
- Written By: अक्षय साहू
तमिलनाडु में बीजेपी का विजय के साथ गठबंधन से इनकार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज थोड़ा देर में आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चीफ नैनार नागेंद्रन नतीजों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नागेंद्रन ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि, तमिलनाडु में अगर बंटवारा होता है तो BJP की लीडरशिप वाली NDA एक्टर-पॉलिटिशियन विजय से सपोर्ट मांग सकती है।
नैनार नागेंद्रन ने कहा कि ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम है, क्योंकि जनता का उन्हें पूरा सपोर्ट है और BJP अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। कन्याकुमारी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ओपिनियन और एग्जिट पोल पर बहुत कम भरोसा है, और कहा कि जनता का असली फैसला तो काउंटिंग वाले दिन ही पता चलेगा।
4 मई को पता चलेगा असली फैसला
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने हाल के सर्वे पर सवाल उठाए और सत्ताधारी गठबंधन के पक्ष में होने का आरोप लगाया। नैनार नागेंद्रन ने कहा कि मुझे उन पर भरोसा होगा, यदि ओपिनियन पोल सही हैं। कई जगहों पर बहुत ओपिनियन-मॉन्गरिंग हो रही है। यह DMK गठबंधन की ओर से है। हमें अभी इस बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है। 4 मई को लोगों का असली ओपिनियन पता चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
चुनाव हारे, पार्टी टूटी और अब ‘फंड वार’, बगावत के बाद TMC के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज, 440 करोड़ रुपये अटके
उन्होंने कहा कि, जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है, उनके 5 सालों के काम को किस तरह से देखती है यह सब मतगणना खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। नैनार नागेंद्र ने जोर देकर कहा कि 23 अप्रैल के असेंबली चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल जमीनी हकीकत नहीं दिखाते।
BJP ने DMK की रफ्तार पर उठाए सवाल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को पूरे राज्य में वोटिंग हुई थी, और नतीजे आज आने वाले हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को जारी एग्जिट पोल में ज्यादातर सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की जीत की ओर इशारा कर रहे थे, हालांकि कुछ एग्जिट पोल में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बढ़त का इशारा किया गया था, जिसका BJP हिस्सा है।
नैनार नागेंद्रन ने भरोसा जताया कि BJP पिछले चुनाव से अपनी गिनती में सुधार करेगी, जहां उसे सिर्फ चार सीटें मिली थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि समाज के अलग-अलग तबकों में मौजूदा सरकार से नाराजगी फैली हुई है।
यह भी पढ़ें- Puducherry Election Result: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान
विजय के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश कम
मीडिया से बात करते हुए NDA का जरूरत पड़ने पर विजय से समर्थन लेने को लेकर नैनार नागेंद्रन ने कहा कि इस चीज की संभावनाएं बहुत कम है। उन्होंने कहा कि, विजय के बहुमत हासिल करने की संभावनाएं निश्चित रूप से बहुत कम है और इस बारे में कोई बात नहीं हो रही है।
