पहले ऑपरेशन सिंदूर से किया हाल बेहाल, अब LoC पर तैनात कर दिया पाकिस्तान का काल, आतंकिस्तान की हवा टाइट
ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो यकीनन पाकिस्तान को भारत की शक्तियों का पूरा अंदाजा हो गया होगा, लेकिन पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ सकता, इसी वजह से भारत ने सीमा पर अपनी सुरक्षा के लिए T-72 टैंक को तैनात कर रखा है।
- Written By: मृणाल पाठक
T-72 टैंक (सोर्स- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लाने के लिए भारत हर मुमकिन कोशिश में जुटा हुआ है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत सरकार पाकिस्तान को हर मोर्चे पर करारा जवाब दे रही है। इसी बीच अब दुश्मन देश की हालत खराब करने के लिए अभी भी जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर T-72 टैंक को तैनात कर रखा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो यकीनन पाकिस्तान को भारत की शक्तियों का पूरा अंदाजा हो गया होगा, लेकिन वो कहते हैं न कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती है, कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का है। वो कभी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ सकता, इसी वजह से भारत ने सीमा पर अपनी सुरक्षा के लिए T-72 टैंक को तैनात कर रखा है।
LoC पर तैनात T-72 टैंक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के बड़े अधिकारियों ने ये साफ किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसे केवल रोका गया है। इसलिए भारत के सबसे घातक टैंक को जम्मू-कश्मीर में तैनात रखा है। T-72 टैंक BMP-2 बख्तरबंद गाड़ियों के साथ एलओसी पर है, जो घुसपैठियों के रास्तों को पूरी तरह सील कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
#WATCH | J&K | Indian Army used Medium Machine Guns at the LOC, to target Pakistan Army forward posts and inflict casualties upon the enemy. The fencing along the LOC stands heavily guarded as the morale of the forces is at an all time high after the success of Operation Sindoor. pic.twitter.com/dc0GSMg3Vi — ANI (@ANI) May 20, 2025
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में किया इस्तेमाल
खास बात ये है कि पहली बार ऑपरेशन सिंदूर में T-72 टैंक और BMP-2 आर्मर्ड पर्सनल कैरियर्स को सीधे एलओसी पर तैनात किया गया है। इतना ही नहीं इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने इसका इस्तेमाल भी किया है। इससे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उन पोस्ट्स को निशाना बनाया, जो आतंकी घुसपैठ को बढ़ावा दे रही थी।
पाकिस्तान को कर सकता है तहस-नहस
वहीं, भारतीय वायुसेना ने ये साफ कर दिया है कि भारत के पास इतनी ताकतें हैं कि वह पाकिस्तान के किसी भी हिस्सों तो तहस-नहस कर सकते हैं। एयर डिफेंस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि पाकिस्तानी सेना अपना मुख्यालय रावलपिंडी से हटाकर कहीं भी ले जाए, वो रहेंगे हमेशा भारत की रेंज में ही।
पहलगाम का बदला है ऑपरेशन सिंदूर
जानकारी के लिए बता दें कि 22 अप्रैल को पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मार डाला था। जिसके बाद से ही भारत के लोगों में आक्रोश भरा हुआ था। ऐसे में 7 मई को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का खात्मा कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान इससे बौखला गया और भारत पर हमला करने लगा, जिसका उसे मुंहतोड़ जवाब भी मिला है।
