-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Suspected Terrorist Arrested In Pimpri Chinchwad Udyognagari Terrorist Connection Exposed Again
पिंपरी-चिंचवड में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, उद्योगनगरी का आतंकी कनेक्शन फिर उजागर
- Written By: संतोष मिश्रा

प्रतिकात्मक तस्वीर
पिंपरी/पुणे: पुणे (Pune) से सटे पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) की उद्योगनगरी का आतंकी ‘कनेक्शन’ (Terrorist Connection) फिर एक बार उजागर हो गया है। मंगलवार को पुणे एटीएस (Pune ATS) ने शहर के दापोडी इलाके से एक संदिग्ध आतंकी (Suspected Terrorist) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। मोहम्मद जुनेद मोहम्मद अता (28) ऐसा गिरफ्तार आरोपी का नाम है। एटीएस को उसके जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क रहने का शक है।
जुनेद मूल बुलढाणा जिले के खामगांव का रहवासी है और बीते डेढ़ साल से वह पिंपरी-चिंचवड के दापोडी परिसर के एक मदरसे के पास किराए के मकान में रह रहा था। वह प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्यों के संपर्क में था। उस पर महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों के युवाओं को संगठन से संगठन से जोड़कर उन्हें आतंकी ट्रेनिंग के लिए कश्मीर ले जाने की कोशिश में था। इसके लिए जुनैद के बैंक एकाउंट में कश्मीर की बैंकों से पैसे ट्रांसफर हुए हैं, ऐसा एटीएस की जांच में सामने आया है।
3 जून तक पुलिस कस्टडी में
जुनैद सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप के अलग- अलग ग्रुप और फेसबुक पर से राष्ट्रीय सुरक्षा को बाधा पहुंचाने वाले उकसाने वाले पोस्ट वायरल कर देश की धार्मिक एकता के लिए खतरा पैदा करने और जातीय तनाव निर्माण करने की साजिश में शामिल था। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 121, 121 (ए), 153 (ए), 116 और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश करने पर उसे 3 जून तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया गया। मोहम्मद जुनैद ने अदालत में बताया कि उसे जिहाद के नाम पर संगठन में शामिल किया गया और उसका ब्रेन वाश किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
टेरर फंडिंग मिलने की बात सामने आयी
एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, पुणे एटीएस की एक टीम लगातार जुनैद पर नजर रखे हुए थी। जब उसे आतंकी संगठन से टेरर फंडिंग मिलने की बात सामने आयी तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस फंड को उसने युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग देने या असलहे खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाने का शक है। अदालत में एटीएस ने बताया कि 2021 से उसका ब्रेन वाश किया जा रहा है, दो सालों में वह छह बार जम्मू- कश्मीर जाकर आया है। फेसबुक के जरिए वह तीन लोगों के संपर्क में था। वह महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भी घूम आया है। वह कहां-कहां गया, कहाँ रहा, किसकी भर्ती की इन सबकी जांच की जा रही है।
पुणे में हुई थी कुछ लोगों की गिरफ्तारी
इससे पहले भी देश में पहले की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में पुणे से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित समूह इंडियन मुजाहिदीन ने देश भर में बम विस्फोट किए थे। पुणे के कोंढवा इलाके में बम विस्फोट की साजिश और इंडियन मुजाहिदीन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए एक केंद्र बनाया जा रहा था। इस केंद्र पर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, मुंबई पुलिस राकेश मारिया ने छापा मारा। उस वक्त खुलासा हुआ था कि पुणे के कुछ लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। एनआईए ने हाल ही में पुणे से एक युवती को गिरफ्तार किया था। वह कुछ सालों से आतंकी संगठनों के संपर्क में थी। जर्मन बेकरी, जंगली महाराज रोड और फरसखाना पुलिस स्टेशन के सामने आतंकी हमले के तहत सीरियल बम विस्फोट किए गए। पता चला कि पुणे का रहने वाला मोहसिन चौधरी देशभर में हुए बम धमाकों में शामिल था। कोंढवा के रहने वाले मोहसिन चौधरी अभी भी लापता हैं।
Suspected terrorist arrested in pimpri chinchwad udyognagari terrorist connection exposed again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMPHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
Aug 08, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














