Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

Supreme Court CJI Surya Kant: सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने कागज फेंकने और गाली-गलौज करने के मामले में सीजेआई सूर्यकांत ने एक्शन को लेकर बड़ा फैसला किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 11, 2026 | 01:21 PM

सुप्रीम कोर्ट सुनवाई का वायरल वीडियो (सौजन्य-एक्स, स्क्रीनग्रैब)

Follow Us
Follow Us:

Supreme Court Hearing Viral Video: सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के सामने कागज फेंकने और गाली गलौज देने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें याचिकाकर्ता जज के सामने कागज को उड़ाता हुआ और गाली देता नजर आ रहा है। इस पूरे मामले को लेकर अब सीजेआई सूर्यकांत की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

सीजेआई सूर्यकांत ने बेंच के सामने कागज फेंकने वाले और गाली गलौज करने वाले याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाने का निर्णय लिया हैं। जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने याचिकाकर्ता के ऐसा करने पर सुरक्षाकर्मी ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया था और कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। देखा जाए तो सुप्रीम कोर्ट के अंदर इस घटना के बाद रजिस्ट्रार की ओर से याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती थी।

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं लिया एक्शन?

हालांकि, इस मामले में कोई फैसला लेने से इनकार कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, कई बार लोग फेमस होने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते है। अगर इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा तो इनका मकसद कामयाब हो जाएगा। जब रजिस्ट्रार की ओर से सीजेआई सूर्यकांत को इस घटना के बारे में बताया गया, तो उन्होंने भी इस मामलमे में किसी भी तरह का एक्शन न लेने का निर्देश दिया हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO

अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता जो खुद अपना केस लड़ रहा था वो जज को ऑर्डर देता हुआ दिखा। याचिकाकर्ता ने जज के सामने कागज फेंक दिए और गाली-गलौज की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में वकील का हंगामा, CJI पर अभद्र टिप्पणी के बाद फाइल फेंकी#SupremeCourt #CourtNews #CJI #Justice #Law #LegalNews pic.twitter.com/5u8dM6olAB — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 10, 2026

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार के दिन सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता ने हंगामा खड़ा कर दिया। याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज की। याचिकाकर्ता ने अपनी बात कहकर कोर्ट रूम में केस की फाइल फेंक दी। इस दौरान कोर्ट रूम में चीफ जस्टिस सूर्यकांत मौजूद नहीं थे। जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच इस याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता बिना किसी वकील के खुल अपना केस लड़ रहा था।

यह भी पढ़ें – POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी

सुनवाई के दौरान, उन्होंने खुद को “संप्रभु” घोषित किया और केस की फाइलें हवा में उछाल दीं। याचिकाकर्ता के इस व्यवहार से कोर्ट रूम में कुछ पल के लिए सन्नाटा छा गया और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाल दिया।

ACP के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, पिटीशनर ने कहा, “योर ऑनर, मैं आपको लखनऊ के ACP के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश देता हूं।” जस्टिस केवी विश्वनाथन ने हैरानी जताई और पूछा, “क्या आप मुझे आदेश दे रहे हैं?”

पिटीशनर ने जवाब दिया, “मेरी तरफ से बस इतना ही, सब कुछ रिकॉर्ड में है।” फिर उसने केस की फाइल को हवा में उछाल दिया और गाली-गलौज करने लगा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और उसे कोर्ट रूम से बाहर ले गए।

Supreme court viral video petitioner disrupts hearing cji surya kant response

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • CJI Surya Kant
  • Supreme Court
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.