Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रीमी लेयर में कौन…किसे मिलेगा रिजर्वेशन? OBC आरक्षण पर ‘सुप्रीम’ फैसला, अब मोदी सरकार बदलेगी 1993 के नियम?

OBC Reservation: सुप्रीम अदालत ने गुरुवार को ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च अदालत ने OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर पर एक बड़ा आदेश दिया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 12, 2026 | 03:21 PM

सुप्रीम कोर्ट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Supreme Court on Reservation: सुप्रीम अदालत ने गुरुवार को ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि किसी उम्मीदवार के क्रीमी लेयर में होने या न होने का निर्धारण केवल सिर्फ और सिर्फ उसकी पारिवारिक आय के आधार पर नहीं किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पदों की श्रेणियों और स्टेटस के मापदंडों का संदर्भ लिए बगैर, महज आय के आधार पर क्रीमी लेयर का दर्जा तय करना कानूनी रूप से सही और टिकाऊ नहीं है। कोर्ट का मानना है कि आय के साथ-साथ व्यक्ति के सामाजिक और व्यावसायिक पद को भी ध्यान में रखा जाना अनिवार्य है।

आखिर क्या है यह क्रीमी लेयर?

गौरतलब है कि क्रीमी लेयर शब्द का प्रयोग ओबीसी समुदाय के उन लोगों के लिए किया जाता है जो आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी समृद्ध हो चुके हैं। रिजर्वेशन का लाभ इस वर्ग को न मिलकर समुदाय के उन गरीब और पिछड़े लोगों तक पहुंच सके, जिन्हें इसकी सही मायनों में आवश्यकता है।

सम्बंधित ख़बरें

आखिर क्यों जल उठा मेघालय? सीमा पर तनाव के बाद भड़की हिंसा, दो की मौत; कई इलाकों में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

‘न मैंने धर्म बदला, न मुझ पर कोई दबाव…’, शादी के बाद उठे ‘लव लिहाद’ सवालों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

एडमिट कार्ड में कुत्ते की फोटो, सरकारी नौकरी के लिए थी भर्ती परीक्षा, बिहार से सामने आया अजीबोगरीब मामला

6 साल बाद जेल से बाहर आएगा अलगाववादी नेता शब्बीर शाह, सुप्रीम कोर्ट का ‘ट्रायल’ पर बड़ा प्रहार

कब आया क्रीमी लेयर कॉन्सेप्ट?

क्रीमी लेयर अवधारणा की शुरुआत 1992 के प्रसिद्ध इंद्रा सहनी बनाम भारत सरकार मामले के बाद हुई थी। उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को तो बरकरार रखा था, लेकिन संपन्न तबके को इससे बाहर रखने का आदेश दे दिया था। जिसके बाद 1993 में सरकार ने इसे लागू करने के नियम बनाए थे।

क्या कहता है मौजूदा प्राविधान?

मौजूदा नियमों के अनुसार, यदि किसी ओबीसी परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है तो उसे क्रीमी लेयर श्रेणी में रखा जाता है। इन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता है। क्रीमी लेयर में आय की यह सीमा आखिरी बार 2017 में 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई थी।

सरकार बदलेगी 1993 का नियम?

इनकम के अलावा उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, सशस्त्र बलों के उच्च अधिकारियों और बड़े व्यवसायियों के बच्चों को भी क्रीमी लेयर की श्रेणी में रखा जाता है। सर्वोच्च अदालत के इस नए फैसले से सरकार पर क्रीमी लेयर की पहचान करने वाले 1993 के नियमों की समीक्षा करने का दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और शाह के खिलाफ FIR? सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस किसने दिया?

सुप्रीम कोर्ट ने साफ संकेत दिया है कि केवल पैसे को पैमाना मान लेना सामाजिक न्याय के व्यापक उद्देश्यों के खिलाफ हो सकता है। उदाहरण के तौर पर एक कम वेतन पाने वाला व्यक्ति भी अगर ऊंचे प्रशासनिक पद पर है तो उसकी सामाजिक स्थिति एक अमीर व्यापारी से अलग हो सकती है।

Supreme court verdict on obc creamy layer who will get reservation now

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 03:21 PM

Topics:  

  • Latest News
  • OBC Quota
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.