-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Earthquake Petition Send Everyone To Moon Remark Dismissed
‘भूकंप का खतरा है तो क्या सबको चांद पर भेज दें?’ सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का सवाल, याचिका खारिज
- Written By: सौरभ शर्मा
Supreme Court में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया हुआ जब भूकंप सुरक्षा को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई हो रही थी। जजों ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद कुछ ऐसा कह दिया कि सब हैरान रह गए।

सुप्रीम कोर्ट (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Supreme Court on earthquake petition: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब वाकया हुआ जब भूकंप सुरक्षा को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई हो रही थी। जजों ने याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद कुछ ऐसा कह दिया कि सब हैरान रह गए। कोर्ट ने तंज कसते हुए पूछा कि अगर धरती पर भूकंप का इतना ही खतरा है, तो क्या हम सबको चांद पर भेज दें? अदालत ने साफ कर दिया कि हर चीज का फैसला कोर्ट नहीं कर सकता, कुछ काम सरकार के लिए भी छोड़ देने चाहिए।
यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच के सामने आया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि पहले सिर्फ दिल्ली को खतरे वाला जोन माना जाता था, लेकिन अब नए आकलन के मुताबिक देश की 75 फीसदी आबादी भूकंप के हाई-रिस्क जोन में है। इसलिए कोर्ट को दखल देकर सरकार को निर्देश देने चाहिए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया और इसे पूरी तरह से सरकार का नीतिगत मामला बताया।
पहले ज्वालामुखी तो लाओ
जब याचिकाकर्ता ने जापान में आए हालिया भूकंप का उदाहरण देते हुए भारत में भी वैसे ही इंतजाम करने की बात कही, तो जस्टिस नाथ ने एक और दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जापान से तुलना करने से पहले हमें भारत में ज्वालामुखी भी लाने होंगे। कोर्ट ने साफ किया कि भौगोलिक परिस्थितियां अलग होती हैं। याचिकाकर्ता ने अपनी बात साबित करने के लिए कई अखबारों की खबरों का हवाला दिया था, जिसे जजों ने सबूत मानने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि अखबार की खबरें कानूनी आधार नहीं हो सकतीं।
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
यह भी पढ़ें: ‘व्यापारी बाबा’ सुन भड़के स्वामी रामदेव, बोले- मैं नेता नहीं फिर भी…10 करोड़ वोट मेरी मुट्ठी में!
सरकार का काम कोर्ट नहीं करेगा
जस्टिस संदीप मेहता ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के लिए नियम बनाना सरकार का काम है, कोर्ट का नहीं। अदालत ने कहा कि हम सरकार को पॉलिसी बनाने का निर्देश नहीं दे सकते क्योंकि यह न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। कोर्ट ने माना कि भूकंप से सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी और तैयारी सरकार को ही करनी होगी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि आपकी मांग बहुत बड़ी है, जिसे पूरा करना कोर्ट के हाथ में नहीं है। इसके साथ ही याचिका खारिज कर दी गई।
Supreme court earthquake petition send everyone to moon remark dismissed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














