Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birthday Special: अंतरिक्ष में दो बार जन्मदिन मनाने वाली सुनीता विलियम्स को सारेगामा से मिला खास तोहफ़ा, जानें इनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Birthday Special: सुनिता विलियम्स ने अभी तक कुल 30 अलग-अलग विमानों में 3,000 घंटे से ज्यादा की उड़ान भरी है। अपनी भारतीय विरासत से जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता एक बार अपने अंतरिक्ष मिशन पर भगवद गीता की एक प्रति और भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई थीं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Sep 19, 2024 | 06:00 AM

Sunita Williams | X

Follow Us
Close
Follow Us:

Birthday Special: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का आज जन्मदिन है। इस समय वह तकनीकी खराबी के कारण पिछले आठ महीनों से स्पेसक्राफ्ट में फंसी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें धरती पर लौटने में अभी चार-पांच महीने और लग सकते हैं।

400 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स का 59वां जन्मदिन

सुनीता विलियम्स आज यानी 19 सितंबर 2024 को अपना 59वां जन्मदिन अंतरिक्ष में मनाएंगी। इससे पहले भी उन्होंने अपना जन्मदिन अंतरिक्ष में मनाया था। वह धरती से लगभग 400 किलोमीटर दूर, अपने साथियों के साथ तमाम चुनौतियों का सामना कर रही हैं।

भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री

सुनीता का जन्म 19 सितंबर 1965 को हुआ था और उनका परिवार भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखता है। वह अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। उनसे पहले कल्पना चावला ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

सुनीता विलियम्स के 59वें जन्मदिन पर सारेगामा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आओ इंडिया, #HappyBirthdaySunita के साथ सुनीता विलियम्स को जन्मदिन की बधाई दें और उन्हें हमारी सामूहिक शुभकामनाएं अंतरिक्ष में भेजें। अपने वीडियो पोस्ट करें और @saregama_official को टैग करें।”

नासा में चयन और उपलब्धियां

सुनीता विलियम्स का नासा में चयन जून 1998 में हुआ और तभी से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू की। उन्होंने अभी तक कुल 30 अलग-अलग विमानों में 3,000 घंटे से ज्यादा की उड़ान भरी है। सुनीता ने नासा के अलावा सोसायटी ऑफ एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट्स, सोसायटी ऑफ फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर्स और अमेरिकी हेलिकॉप्टर एसोसिएशन जैसी संस्थाओं से भी जुड़कर काम किया है।

भारतीय संस्कृति से जुड़ाव

अपनी भारतीय विरासत से जुड़ाव के लिए पहचानी जाने वाली सुनीता एक बार अपने अंतरिक्ष मिशन पर भगवद गीता की एक प्रति और भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई थीं। सुनीता विलियम्स नौसेना पोत चालक, हेलीकाप्टर पायलट, परीक्षण पायलट, पेशेवर नौसैनिक, तैराक, मैराथन धाविका और अंतरिक्ष यात्री हैं।

करियर में कई कीर्तिमान की हैं स्थापित

सुनीता विलियम्स ने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें नेवी कमेंडेशन मेडल, ह्यूमैनिटेरियन सर्विस मेडल और भारत सरकार द्वारा 2008 में दिया गया पद्म भूषण शामिल हैं। रूस ने उन्हें “मेडल ऑफ मेरिट इन स्पेस एक्सप्लोरेशन” प्रदान किया, जबकि स्लोवेनिया ने “गोल्डन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से नवाजा। इसके अलावा, उनके पास नासा का प्रतिष्ठित “स्पेसफ्लाइट मेडल” भी है।

ये भी पढ़ें – Lebanon Explosions: ये पेजर क्या है, मोबाइल फोन के जमाने में हिज़्बुल्लाह सदस्य क्यों कर रहे इस टूल का इस्तेमाल? यहां जानें

Sunita williams celebrates her birthday twice in space special gift from saregama know interesting facts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

  • India
  • Technology News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘खान गैंग गद्दार है…’, साध्वी प्राची के विवादित बयान पर मौलाना का पलटवार- VIDEO

2

‘आतंक फैलाओगे…तो चुप नहीं बैठेगा भारत’, पाकिस्तान पर बरसे जयशंकर, कहा- हमें आत्मरक्षा का पूरा हक

3

इस साल 6 जगहों पर छिड़ सकती है जंग, वर्चस्व साबित करने में जुटे इतने देश

4

चेनाब पर भारत के पनबिजली परियोजना से पाकिस्तान में हड़कंप…सिंधु जल समझौते की देने लगा दुहाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.