Weather Update: दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाया कोहराम, जानें देशभर में कैसा है मौसम का हाल…
जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है वहीं दूसरी ओर शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश ने कोहराम मचा दिया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन स्थित शेड क्षतिग्रस्त हो गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश ने मचाई तबाही। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Weather Update: जहां एक ओर दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है वहीं दूसरी ओर शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश ने कोहराम मचा दिया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन स्थित शेड क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ जगहों पर पेड़ों के गिरने से लोग परेशानी में आ गए हैं। तेज हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
बताते हैं कि शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के स्तर को छू गया। लेकिन शनिवार ने अपना मिजाज बदलते हुए सुबह की शुरुआत आंधी और बूंदाबांदी से की। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत का पारा तेजी से चढ़ रहा है। कुछ दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हुई।
तेज हवा और बारिश
इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। 18 नवंबर को मौसम साफ हो जाएगा। 18 से 21 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 और 19 मई को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं 18 से 21 मई तक तापमान 37 से 42 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री तक रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
नागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान
Maharashtra Weather: मानसून का रौद्र रूप! आज कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
बारिश की संभावना
बता दें कि दिल्ली में 22 मई को फिर से बारिश होने की संभावना है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।
#WATCH | Delhi: The Rapid Rail Metro Ashok Nagar station shed was damaged by strong winds accompanied by rain. pic.twitter.com/Q6z1pn7vzR — ANI (@ANI) May 17, 2025
उत्तरिय क्षेत्र का क्या हाल
उत्तर पंजाब और पाकिस्तान में एक चक्रवातीय सिस्टम बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी एक और चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय है। जिससे नमी कम होकर तापमान बढ़ सकता है, लेकिन तेज हवाएं गर्मी की बढ़ोतरी को थोड़ा कम करेंगी। वीकेंड तक तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। दिन में बादल छटेंगे और धूप निकलेगी। सतही हवाएं भी तेज होंगी, खासकर रविवार को। अगले हफ्ते के पहले दिन फिर से इसी तरह की बारिश और तूफानी मौसम की संभावना है।
उत्तराखंड में बादल देंगे राहत
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ कुछ जगहों पर गरज के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में जहां आंशिक बादल छाने से लेकर चटक धूप खिल रही है वहीं पहाड़ों में बादल मंडरा रहे हैं और हल्की बौछारों का दौर भी चल रहा है। पहाड़ों में गर्मी से फिलहाल राहत है लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक रविवार तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने वाली है। प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना है।
राजस्थान में भीषण गर्मी
इसके बिल्कुल उल्टा राजस्थान में अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने तथा अन्य भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।
