झारखंड में महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, इतनी रही तीव्रता
झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के कई इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गया। यह भूकंप झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और हरसवां में महसूस किया गया है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
यह भूकंप झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और हरसवां में महसूस किया गया
नई दिल्ली: झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के कई इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किया गया। यह भूकंप झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और हरसवां में महसूस किया गया है। बता दें कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। कहा जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र झारखंड के हरसवां क्षेत्र से 13 किमी दूर खोजा गया । भूकंप शनिवार की सुबह करीब 9:20 बजे महसूस किया गया है।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए और घबरा गए। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, और ना ही किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
ये भी पढें: अक्टूबर में बना गर्मी का नया रिकॉर्ड, 1951 के बाद सबसे गर्म रहा महीना
सम्बंधित ख़बरें
विनीता सोरेन ने अदम्य साहस दिखा कर रचा इतिहास,माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को छु कर बनी पहली आदिवासी महिला
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में आई दरार! कांग्रेस-RJD में खिंची तलवार, किसने क्या कहा?
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में ‘महाभारत’! कांग्रेस के आरोपों पर RJD और माले का बड़ा पलटवार
झारखंड में इंडिया गठबंधन को किसने दिया धोखा? राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप
भूकंप की संख्या में हुई बढ़ोतरी
बता दें कि देश और दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। हमारी पृथ्वी पर 7 टेक्टोनिक प्लेटें हैं। ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं। हालाँकि, कभी-कभी टकराव या घर्षण उत्पन्न हो जाता है। इसी कारण पृथ्वी पर भूकंप आते हैं। सामाजिक जीवन को सबसे अधिक कष्ट होता है। भूकंप से मकानें गिर जाती हैं, जिसमें दबकर हजारों लोगों की मौत हो जाती है।
देश और दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है
भूगर्भ विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील माना जाता है। भारत में वैज्ञानिकों ने भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी कुल 4 भागों में विभाजित किया है। बता दें कि जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा गर्म और संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है, और हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है, यहां कभी भी 7 से अधिक तीव्रता के भूकंप आ सकते हैं जिससे बहुत बड़ी तबाही होने की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढें: सड़क पर दुल्हन अनजान लड़कों को रोककर बोली मुझसे शादी करलो, देखें फिर क्या हुआ?
