राजस्थान में टला बड़ा ट्रेन हादसा, वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर रखे मिले पत्थर और लोहे की छड़ें, देखें Video
- Written By: शुभम सोनडवले
जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) में सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। वंदे भारत उदयपुर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रैक पर गिट्टी और जॉगल प्लेट में एक-एक फुट की लोहे की दो छड़ें मिली। रेलवे के अधिकारी के अनुसार इस मामले में एक FIR दर्ज की गई है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैक पर पत्थर-गिट्टी और जॉगल प्लेट में लोहे की छड़ें घुसकर रखी थी। समय रहते लोको पायलट को इस पर नजर पड़ी और एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद ट्रैक से पत्थर-गिट्टी और लोहे की छड़ें हटाई गई। यह घटना आज सुबह 9:55 बजे के करीब की है।
#WATCH | Vande Bharat Udaipur-Jaipur stopped in the Gangarar-Soniyana section due to the placing of some ballast on the track and of two rods, of one foot each, in the joggle plate. (Source: North Western Railway) pic.twitter.com/SE4bwocNfQ — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 2, 2023
सीपीआरओ-उत्तर पश्चिम रेलवे के कैप्टन शशि किरण ने कहा, “उक्त मार्ग पर ट्रैक पर कुछ गिट्टी और जॉगल प्लेट में एक-एक फुट की दो छड़ें रखे होने के कारण गंगरार-सोनियाणा खंड से यात्रा कर रही वंदे भारत उदयपुर-जयपुर एक्सप्रेस को रोक दिया गया। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG री-एग्जाम से ठीक पहले पेपर लीक का सनसनीखेज दावा! वीडियो कॉल पर दिखाया प्रश्न पत्र, मचा हड़कंप
राजस्थान में एक साथ 178 RAS अधिकारियों का हुआ तबादला, सिर्फ एक महीने में हटाईं गई MD विनीता सिंह, देखें लिस्ट
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
RAJSICO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर असिस्टेंट समेत 9 पदों पर भर्ती
इससे पहले रेलवे के एक अधिकारी ने दिन में कहा, “सुबह करीब 9:55 बजे ट्रेन के चित्तौड़गढ़ पार करने के बाद, ड्राइवर ने देखा कि ट्रैक पर पत्थर, कंकड़, पटरियों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्लिप रखे हुए थे और उसने ट्रेन रोक दी। कोई नुकसान नहीं हुआ और यह सामने आने के बाद ट्रैक को साफ कर दिया गया। साफ कर दिया गया ताकि ट्रेन गुजर सके। अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का निरीक्षण किया, और आरपीएफ द्वारा पूछताछ की जा रही है।”
गौरतलब है कि देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाएं हुई हैं। रेलवे ट्रेनों पर पथराव करनेवालों पर कठोर कार्रवाई करने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।
